Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर जीवनी आधारित नाटक का हुआ मंचन

Jamshedpur News : जमशेदपुर में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती पर जीवनी आधारित नाटक का हुआ मंचन

Jamshedpur News : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निदेशक डॉ. अजय कुमार रजक रहे मौजूद

by Mujtaba Haider Rizvi
Biographical play staged in Jamshedpur on the 150th birth anniversary of Sant Gadge Baba
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर रजक समाज केंद्रीय कमेटी की ओर से रविवार को कदमा स्थित कुड़ी मोहंती सभागार में संत गाडगे बाबा की 150वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों की बड़ी संख्या में मौजूद रही।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह मौजूद रहीं। उनके साथ पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निदेशक डॉ. अजय कुमार रजक, इंजीनियर राजेश रजक, इंजीनियर संजय रजक, समाजसेवी ज्योति मिश्रा, भारतीय स्टेट बैंक यूनियन के नेता रिंटू रजक और सचिन रजक मंच पर उपस्थित थे।

मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा हर समाज के लिए सबसे बड़ा हथियार है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार को अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने संत गाडगे बाबा के योगदान को याद करते हुए कहा कि जिस तरह उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया, उसी तरह आज हमें भी अपने समाज को मजबूत और जागरूक बनाने की जरूरत है। मंत्री ने अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया।

वरिष्ठ सदस्यों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान समाज के कई वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। वहीं, संत गाडगे बाबा के जीवन और उनके सामाजिक संघर्ष पर आधारित एक नाटक का मंचन किया गया, जिसे दर्शकों ने सराहा।

पुस्तक का भी किया गया विमोचन

इस मौके पर डॉ. अजय कुमार रजक द्वारा लिखित पुस्तक ‘राम राज से लोकतंत्र तक’ का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक पूरे भारत में धोबी समाज के दैनिक जीवन और सामाजिक परिस्थितियों पर आधारित है।

कार्यक्रम का संचालन रामाशीष रजक और बिमल रजक ने किया। आयोजन अध्यक्ष अजय रजक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में अशोक चौधरी, रामलाल रजक, शिव रजक, नवीन रजक, संजय रजक, धनंजय लाल, सुरेंद्र रजक, महेंद्र रजक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Read Also: Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में श्री श्री शिव हनुमान मंदिर में चोरों ने घुसकर दान पेटी से नकदी कर दिया पार

Related Articles

Leave a Comment