Home » Chaibasa Nagar Parishad Election : मतदान से पहले चाईबासा में बवाल : BJP–JMM समर्थकों में मारपीट, पैसे बांटकर वोट खरीदने के आरोप-प्रत्यारोप

Chaibasa Nagar Parishad Election : मतदान से पहले चाईबासा में बवाल : BJP–JMM समर्थकों में मारपीट, पैसे बांटकर वोट खरीदने के आरोप-प्रत्यारोप

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Nagar Parishad Election
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में चाईबासा नगर परिषद चुनाव से ठीक पहले चाईबासा शहर में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। बीती रात करीब 11 बजे छोटा नीमड़ीह वार्ड संख्या 17 स्थित शनि मंदिर के पास भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक पवन शर्मा और झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

क्या है पूरा मामला

झामुमो समर्थकों का आरोप है कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी के समर्थक पवन शर्मा द्वारा चाईबासा छोटा नीमडीह इलाके में मतदाताओं को पैसे बांटकर चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की जा रही थी। झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश के समर्थक राहुल तिवारी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि छोटा नीमडीह में मतदाताओं को पैसे देकर वोट खरीदे जा रहे हैं।

सूचना के आधार पर वे झामुमो समर्थित प्रत्याशी नितिन प्रकाश और जय गिरी समेत अन्य समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उनका दावा है कि पवन शर्मा को कथित रूप से पैसे बांटते हुए पकड़ा गया। हालांकि इस दौरान कथित रुप से एक युवक पैसों से भरी थैली लेकर वहां से फरार हो गया। इसी बीच दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट शुरू हो गई। घटनास्थल पर मौजूद कुछ महिलाओं ने भी कहा कि उन्होंने मतदाताओं को पवन शर्मा द्वारा पैसे बांटते हुए देखा है।

थाने पहुंचा मामला

घटना की सूचना चुनाव आयोग को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच चल रहे लड़ाई झगड़े को शांत कराया। इधर मारपीट के बस सबसे पहले पवन शर्मा चाईबासा सदर थाना पहुंचे और उन्होंने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नितिन प्रकाश, उनके समर्थक राहुल तिवारी, जय गिरी समेत अन्य झामुमो समर्थकों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। इसके बाद राहुल तिवारी ने भी थाना पहुंचकर भाजपा समर्थक पवन शर्मा पर मतदाताओं को पैसे बांटकर चुनाव प्रभावित करने का मामला दर्ज किया।

वहीं पवन शर्मा ने अपने ऊपर लगे पैसों के वितरण के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश है और झूठे आरोप लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रंजिश में उन्हें जान से मारने की धमकी दी गयी है।

शहर में बढ़ा तनाव

घटना के बाद चाईबासा में दोनों दलों के समर्थकों के बीच तनाव का माहौल देखा जा रहा है। मतदान से ठीक पहले देर रात हुई इस घटना ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

Read Also- Jharkhand Nagar Nikay Chunav 2026 LIVE : 48 निकायों में मतदान शुरू, 43 लाख मतदाता तय करेंगे 6,124 उम्मीदवारों का भविष्य

Related Articles

Leave a Comment