Dhanbad : झरिया के पूर्व विधायक और भाजपा के बागी नेता संजीव सिंह ने धनबाद मेयर चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। मतगणना के अंत में शनिवार देर रात उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया। पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल उर्फ शेखर अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे।
धनबाद नगर निगम समेत झारखंड के 48 शहरी निकायों में 23 फरवरी को मतदान हुआ था। धनबाद के राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना हाल में शुक्रवार 27 फरवरी की सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हुई। मेयर पद के लिए कुल 29 प्रत्याशी मैदान में थे।

मुख्य मुकाबला संजीव सिंह और झामुमो समर्थित चंद्रशेखर अग्रवाल के बीच रहा।शुक्रवार को दो चक्र की मतगणना ही पूरी हो सकी। देर रात तक तीसरे और चौथे चक्र की गिनती जारी रही, लेकिन वह पूरी नहीं हो पाई। शनिवार सुबह तीसरे राउंड की मतगणना पूरी की गई। शुरुआती दो राउंड के बाद ही संजीव सिंह ने चंद्रशेखर अग्रवाल पर 10 हजार से अधिक मतों की बढ़त बना ली थी, जो अंत तक कायम रही।उल्लेखनीय है कि धनबाद नगर निगम के इस चुनाव में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अंततः संजीव सिंह ने निर्णायक बढ़त के साथ मेयर पद का ताज अपने नाम किया।
धनबाद नगर निगम में मेयर पद के चुनाव की मतगणना समाप्त हो गई है। यह मतगणना दूसरे दिन भी हुई। हर राउंड में यहां से पूर्व विधायक संजीव सिंह लगातार आगे चल रहे थे। सातवें राउंड की मतगणना के बाद वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चंद्रशेखर अग्रवाल से 24904 मतों से आगे थे। इस राउंड तक संजीव सिंह को 92932 वोट मिले हैं। चंद्रशेखर अग्रवाल को 68028 वोट मिले थे।
नगर निकाय चुनाव के मतगणना में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की अनुमति से प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या जारी की।
सातवें राउंड में किसे कितने वोट मिले
अमित कुमार अग्रवाल – 4379
आकाश दुसाध – 3026
इंदु देवी – 13513
उमेश पासवान – 2787
कुसुम देवी – 3478
चंद्र शेखर अग्रवाल – 68028
जावेद इकबाल – 3725
दिलीप कुमार – 2327
दीनानाथ ठाकुर – 2148
नवल किशोर पासवान – 2446
मो परवेज खान – 3108
प्रकाश कुमार – 19205
बिनोद कुमार सिंह – 2654
भृगु नाथ भगत – 3283
मुकेश कुमार पांडेय – 1954
यौगेंद्र प्रधान – 1068र
वि चौधरी – 4531
रवि बुंदेला – 3501
राजकुमार कनौजिया – 1286
राम विनय सिंह – 1877
राहुल कुमार चौहान – 3882
मो रुस्तम अंसारी – 3422
लक्ष्मी देवी – 2459
शमशेर आलम अंसारी – 50750
शांतनु कुमार चंद्रा – 5052
शिल्पी शर्मा – 1504
संजीव कुमार – 49948
संजीव सिंह – 92932
के.सी. सिंहराज – 1852
सातवें राउंड की गिनती तक 26110 वोट रिजेक्ट हुए। वहीं सातवें राउंड तक कुल 386235 वोटों की गिनती हुई।
दूसरे राउंड में किसे कितने वोट मिले
1. अमित कुमार अग्रवाल – 32932. आकाश दुसाध – 22653. इंदु देवी – 97684. उमेश पासवान – 19765. कुसुम देवी – 25126. चंद्र शेखर अग्रवाल – 472977. जावेद इकबाल – 27728. दिलीप कुमार – 17479. दीनानाथ ठाकुर – 162210. नवल किशोर पासवान – 173311. मो परवेज खान – 209712. प्रकाश कुमार – 1262713. बिनोद कुमार सिंह – 192014. भृगु नाथ भगत – 213315. मुकेश कुमार पांडेय – 119916. यौगेंद्र प्रधान – 75417. रवि चौधरी – 331618. रवि बुंदेला – 244319. राजकुमार कनौजिया – 88220. राम विनय सिंह – 133021. राहुल कुमार चौहान – 259422. मो रुस्तम अंसारी – 238223. लक्ष्मी देवी – 186424. शमशेर आलम अंसारी – 3727425. शांतनु कुमार चंद्रा – 375426. शिल्पी शर्मा – 109427. संजीव कुमार – 3700728. संजीव सिंह – 6720429. के.सी. सिंहराज – 1345
19024 वोट रिजेक्ट हुए। वहीं अब तक कुल 277228 वोटों की गिनती हुई है।

