RANCHI: इजरायल-ईरान टकराव के बीच दुबई में रांची के दर्जनों लोग फंस गए है। वहां से उन्हें भारत आने की फ्लाइट नहीं मिल रही है। अब वहां फंसे लोगों ने वीडियो जारी कर भारत सरकार से वतन वापसी की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वे लोग एक होटल में है। जहां उनकी पूरी टीम है। बस सरकार किसी तरह उन्हें भारत लाने की व्यवस्था करे।
परिजनों को भेजा वीडियो
वीडियो में सोनू नामक व्यक्ति बता रहा है कि 24 फरवरी को रांची से दुबई वे लोग गए थे। 90 लोगों की पूरी टीम थी। इसके बाद 28 फरवरी को अबुधाबी से उनकी फ्लाइट थी कोलकाता के लिए। एयरपोर्ट जा रहे थे। वहां पहुंचने के बाद बम के धमाके होने लगे। तत्काल एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। हमलोगों को किसी तरह बस से वापस दुबई लाया गया। फिलहाल हमलोगों को एक होटल में रखा गया है। लेकिन रूक-रूक कर बम के धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। जिससे हमें डर लग रहा है। भारत सरकार से उन्होंने गुहार लगाई है कि यहां से सुरक्षित निकालने का उपाय करे।
READ ALSO: Jamshedpur News : भारतीय टीम के कोच जेपी सिंह की मौजूदगी में चुनी गई बास्केटबॉल टीम

