Home » Jamshedpur Firing: जमशेदपुर के बारीगोड़ा में देर रात फायरिंग, आरोपी फरार, देसी कट्टा बरामद

Jamshedpur Firing: जमशेदपुर के बारीगोड़ा में देर रात फायरिंग, आरोपी फरार, देसी कट्टा बरामद

गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बन गए।

by Mujtaba Haider Rizvi
Ramgarh Firing
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के बारीगोड़ा इलाके में बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। रात का सन्नाटा गोलियों की आवाज से टूट गया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

बताते हैं कि मुन्ना सिंह के बेटे धर्मेन्द्र ने करीब आधे-आधे घंटे के अंतराल पर तीन राउंड फायरिंग की। गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इससे क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात बन गए। घटना की सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। तलाशी अभियान के दौरान घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। हालांकि वारदात के बाद आरोपी धर्मेन्द्र फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी धर्मेन्द्र पर इलाके के एक एटीएम का शीशा तोड़ने का आरोप लगा था। उस मामले की जांच अभी जारी है। पुलिस फिलहाल फायरिंग के पीछे के कारणों की पड़ताल कर रही है और इलाके में एहतियातन गश्त बढ़ा दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment