Home » Shaurya Chandel India Book of Records : 20 सेकंड में 48 एशियाई देशों के नाम बताकर 10 वर्षीय शौर्य ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

Shaurya Chandel India Book of Records : 20 सेकंड में 48 एशियाई देशों के नाम बताकर 10 वर्षीय शौर्य ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

jharkhand Hindi News : गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने चल रही है कोशिश

by Mujtaba Haider Rizvi
Shaurya Chandel India Book of Records
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सोनारी के 10 वर्षीय छात्र शौर्य चंदेल ने 20 सेकंड में एशिया के 48 देशों के नाम बता कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। शौर्य चंदेल का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो चुका है। अब वह अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने की तैयारी में हैं। रविवार को शौर्य चंदेल ने एक कार्यक्रम के दौरान 20 सेकंड में एशिया के 48 देशों के नाम गिना कर लोगों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया।

जूनियर कार्मेल में आठवीं का छात्र है शौर्य

उनकी याददाश्त देख वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। सभी ने छात्र के स्मरण शक्ति और प्रतिभा की सराहना की। यह होनहार छात्र शौर्य चंदेल जमशेदपुर के जूनियर कार्मेल स्कूल में कक्षा 8 के छात्र हैं। 10 वर्ष की उम्र में ही उनकी याददाश्त गजब की है। उनकी स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास देख उनके स्कूल के शिक्षक भी हैरान हैं। कहा जा रहा है कि शौर्य चंदेल को शुरू से ही सामान्य ज्ञान और देश का नाम याद करने में रुचि रही है। इसी के चलते नियमित अभ्यास और माता-पिता के प्रोत्साहन की बदौलत शौर्य ने यह अनोखी उपलब्धि हासिल की है।

शौर्य की कामयाबी पर स्कूल प्रबंधन भी गदगद

स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर सरल बताती हैं कि शौर्य चंदेल प्रतिभावान छात्र है। शौर्य ने जो कर दिखाया है वह वाकई कमाल की बात है। शौर्य ने अपने माता-पिता के साथ ही स्कूल का नाम भी रोशन किया है। स्कूल प्रबंधन भी चाहता है कि इस उपलब्धि के लिए शौर्य का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो। इसके लिए स्कूल की तरफ से भी प्रयास किए जा रहे हैं। शौर्य की उपलब्धि पर उनके परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। कहा जा रहा है कि अगर इस बच्चे को सही मार्गदर्शन मिला तो वह आगे चलकर एक बड़ा मुकाम हासिल कर सकता है।

Read Also- JHARKHAND POLITICAL NEWS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ व्यवहार को लेकर ममता सरकार पर भाजपा का हमला, बाबूलाल और आदित्य साहू ने जताई कड़ी आपत्ति

Related Articles

Leave a Comment