गढ़वा : गढ़वा जिले के रंका मुख्य मार्ग पर अनराज नावाडीह के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक रंका थाना क्षेत्र के सोनदागा गांव निवासी संतोष राम (32) है।बताया जाता है कि संतोष राम एक होटल में काम करता था। शनिवार देर रात काम से लौटने के दौरान वह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और रविवार सुबह करीब नौ बजे शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Read Also- RANCHI RAIL NEWS: महिला दिवस पर रांची रेल मंडल की पहल, महिला कर्मियों ने चलाई स्पेशल ट्रेन

