Home » Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय के 11 शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर में प्रोन्नति

Kolhan University : कोल्हान विश्वविद्यालय के 11 शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर में प्रोन्नति

Kolhan University : विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इनमें से कुछ शिक्षक अब सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। हालांकि उन्हें यह पदनाम उनके सेवा अभिलेखों और निर्धारित तिथियों के आधार पर प्रदान किया गया है।

by Dr. Brajesh Mishra
Kolhan University holiday list 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : कोल्हान विश्वविद्यालय ने अपने विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों में कार्यरत 11 शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

विश्वविद्यालय से जारी सूचना के अनुसार 26 फरवरी 2026 को आयोजित सिंडिकेट की 90वीं बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कुलपति ने इन शिक्षकों को रीडर से एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में प्रोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय झारखंड सरकार के मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा 20 नवंबर 2010 को जारी संकल्प के अनुरूप लिया गया है।

अधिसूचना के अनुसार एलबीएसएम कॉलेज, जमशेदपुर के डॉ. आरके चौधरी, जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की डॉ. राजेंद्र भारती, एबीएम कॉलेज की डॉ. मुदिता चंद्रा तथा केएस कॉलेज, बहरागोड़ा की डॉ. सत्यप्रिया महालिक को एसोसिएट प्रोफेसर के पदनाम से नामित किया गया है। इसके अलावा जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज और जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के भी कई शिक्षकों को इस सूची में शामिल किया गया है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि इनमें से कुछ शिक्षक अब सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। हालांकि उन्हें यह पदनाम उनके सेवा अभिलेखों और निर्धारित तिथियों के आधार पर प्रदान किया गया है।

प्रमुख बिंदु

  • कोल्हान विश्वविद्यालय ने 11 शिक्षकों को एसोसिएट प्रोफेसर पद पर प्रोन्नति दी
  • 26 फरवरी 2026 की सिंडिकेट बैठक में लिया गया निर्णय
  • रीडर पद से एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में दिया गया प्रोन्नति
  • झारखंड सरकार के 20 नवंबर 2010 के संकल्प के आधार पर कार्रवाई
  • सूची में विभिन्न अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षक शामिल

Read Also: Kolhan University: कोल्हान विश्वविद्यालय में 61 शिक्षकों को पदोन्नति, अधिसूचना जारी

Related Articles

Leave a Comment