Home » Gumla Crime : गुमला में यूपीआई पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को पेड़ से बांध कर पीटा, बाद में पुलिस को सौंपा

Gumla Crime : गुमला में यूपीआई पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को पेड़ से बांध कर पीटा, बाद में पुलिस को सौंपा

Gumla Crime : युवकों ने स्कैनर को स्कैन कर पेमेंट हो जाने की बात कही और वहां से बाइक लेकर निकल गए। कुछ देर बाद जब गिरीश कुमार ने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें कोई पैसा जमा नहीं हुआ था।

by Mujtaba Haider Rizvi
Two youths caught for UPI payment fraud in Gumla being handed over to police by local people
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Gumla : पालकोट थाना क्षेत्र के नाथपुर गांव में यूपीआई पेमेंट के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ लिया। इनकी पहचान रांची के पिठौरिया निवासी मो. एजाज और मो. शोएब के रुप में हुई। ग्रामीणों ने दोनों को पेड़ से बांध दिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक नाथपुर गांव में ठेला-खोमचा संचालक गिरीश कुमार के पास पहुंचे।

दोनों आरोपी युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा

दोनों ने पहले नाश्ता किया और इसके बाद भुगतान करने के लिए यूपीआई स्कैनर से पेमेंट करने की बात कही। युवकों ने दुकानदार से यह भी कहा कि वे दो हजार रुपये नकद देंगे और बाकी राशि यूपीआई के माध्यम से भुगतान कर देंगे। दुकानदार उनकी बातों में आ गया और भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करने लगा। बताया जाता है कि युवकों ने स्कैनर को स्कैन कर पेमेंट हो जाने की बात कही और वहां से बाइक लेकर निकल गए। कुछ देर बाद जब गिरीश कुमार ने अपना बैंक खाता चेक किया तो उसमें कोई पैसा जमा नहीं हुआ था। तब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।

ग्रामीणों ने तुरंत भाग रहे दोनों युवकों का पीछा किया। कुछ दूरी पर बागेंसरा गांव के पास दोनों को पकड़ लिया। थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और युवकों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Jamshedpur Black Marketing : गैस संकट के बीच जमशेदपुर में कालाबाजारी, 2200 का इंडक्शन वसूल रहे 4000

Related Articles