Home » West Singhbhum Elephant Attack : जंगल से निकला हाथी, एक व्यक्ति को मारा, कई मकान किए ध्वस्त, नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

West Singhbhum Elephant Attack : जंगल से निकला हाथी, एक व्यक्ति को मारा, कई मकान किए ध्वस्त, नहीं थम रहा मौत का सिलसिला

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum Elephant attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में हाथियों के आतंक का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामला झींकपानी थाना क्षेत्र में पंडाबिला गांव का है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात झींकपानी थाना क्षेत्र के एसीसी कंपनी से सटे पंडाबिला गांव निवासी छोकरों करवा सोमवार की देर रात घर के बाहर आवाज सुनकर बाहर निकला तो देखा कि हाथी तोड़-फोड़ कर रहा था।

वह हाथी को देखकर घर के भीतर जाने की कोशिश करने लगा, तभी हाथी ने अपने सूंड से उसे खींच कर जमीन में पटक दिया। इसके बाद पैरों से कुचलकर मार डाला। जिससे उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण लोगों ने एकजुट होकर काफी मुश्किल से हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। हालांकि हाथी पिछले तीन-चार दिनों से एसएससी कंपनी क्षेत्र में घूम रहा है। लेकिन, वन विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण एक और ग्रामीण की मौत हो गई।

वन विभाग की ओर से परिजनों को दी गई धनराशि

इस हादसे के बाद वन कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच कर हाथी की खोज में जुट गए हैं। वन विभाग ने मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये दिए। वन विभाग ने आश्वासन दिया कि सब सभी कागजी कार्रवाई के बाद बकाया धनराशि दी जाएगी।

हाथी के हमले में करीब 23 ग्रामीणों की हो चुकी मौत

क्षेत्र में हाथी के आने व ग्रामीणों के ऊपर हमला कर मौत के घाट उतार देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बता दें कि पिछले 3 महीनें में पश्चिमी सिंहभूम जिले में अब तक हाथी के हमले से करीब 23 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है।

Read Also- Dhanbad News : गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़का गुस्सा, सड़क जाम से ठप हुई आवाजाही

Related Articles