Home » Jamshedpur Crime : आजाद नगर में नशे का पैसा नहीं मिलने पर फांसी लगाकर युवक ने कर ली आत्महत्या

Jamshedpur Crime : आजाद नगर में नशे का पैसा नहीं मिलने पर फांसी लगाकर युवक ने कर ली आत्महत्या

पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, मामले की तफ्तीश शुरू

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur-found hanging-
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के रोड नंबर 7 ग्रीन वैली इलाके में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिस युवक ने फांसी लगाई है उसका नाम मोहम्मद शरीफ है। उसकी उम्र 21 साल बताई जा रही है।

कमरे में लगा ली फांसी

बताते हैं कि शरीफ नशे का आदी था। उसने अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगे। मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इसी बीच नशे के चलते वह तनाव में आ गया और मौका मिलते ही उसने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

एमजीएम हॉस्पिटल में युवक घोषित किया गया मृत

परिजनों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा तो फौरन शव को उतारा और एमजीएम अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने शरीफ को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह देखा जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। या फिर मौत की कुछ और वजह है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की सच्चाई सामने आएगी।

Read also Sahibganj News : साहिबगंज में 40 हजार रिश्वत लेते बरहड़वा का एमओ धराया, रजिस्टर पर दस्तखत करने के लिए ले रहा था घूस

Related Articles