Home » Ramgarh News : रामगढ़ में आचार्य चयन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, 245 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

Ramgarh News : रामगढ़ में आचार्य चयन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, 245 अभ्यर्थियों ने लिया भाग

Ramgarh News : परीक्षा प्रमुख महेश्वर महतो के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
Candidates appearing in Acharya selection exam in Ramgarh under peaceful arrangements
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ramgarh : विद्या भारती से संबद्ध विद्यालयों के लिए योग्य शिक्षकों के चयन हेतु विद्या विकास समिति के तत्वावधान में राज्यस्तरीय आचार्य चयन परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। झारखंड भर में बनाए गए दस परीक्षा केंद्रों में रामगढ़ स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को भी महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में शामिल किया गया।

इस केंद्र पर खूंटी, रांची, रामगढ़ और लोहरदगा जिलों से कुल 245 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा का आयोजन पीआरटी, टीजीटी और पीजीटी के विभिन्न विषयों के लिए किया गया, जिसमें अभ्यर्थियों ने अपनी शैक्षणिक क्षमता का प्रदर्शन किया।

परीक्षा के दौरान अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई थी। जमशेदपुर विभाग के सह विभाग प्रमुख ब्रेन कुमार टुडू पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रवीण ने केंद्र अधीक्षक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

परीक्षा प्रमुख महेश्वर महतो के नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया सुव्यवस्थित तरीके से संचालित की गई। सभी कक्षाओं में परीक्षार्थियों के बैठने, प्रश्न पत्र वितरण और उत्तर पुस्तिकाओं के संग्रहण का कार्य शिक्षकों और सहयोगी स्टाफ द्वारा सुचारू रूप से संपन्न कराया गया।

विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव शंकर लाल अग्रवाल भी औचक निरीक्षण के लिए मौजूद रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न होने पर विद्यालय परिवार और आयोजन समिति के सदस्यों की सराहना की गई।

Read Also: Ranchi News: रांची दौरे पर पांच अप्रैल को आएंगे तेजस्वी यादव, स्वागत की तैयारी में जुटा राजद

Related Articles

Leave a Comment