Home » Chakradharpur Train Accident : मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के पास एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दोनों लाइन बाधित

Chakradharpur Train Accident : मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के पास एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, दोनों लाइन बाधित

Jharkhand Hindi News : रेल हादसे मामले में राहत कार्य में जुटे रेल कर्मचारी। रिलीफ ट्रेन मौके के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय और डोंगवापोशी से घटना स्थल की ओर रवाना हो गयी है।

by Rajeshwar Pandey
Chakradharpur Train Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर रेल मंडल के मुर्गा महादेव रोड स्टेशन के पास एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। इस रेल हादसे के कारण अप डाउन दोनों रेल लाइन बाधित हो गयी है। रेलवे ट्रैक के बाधित होने से इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से ठप्प पड़ गया है।

घटना सोमवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। इसे इत्तेफाक माना जाए या रेलवे की लचर व्यवस्था कि जब भी दक्षिण पूर्व रेलवे के रेल जीएम अनिल कुमार मिश्रा कोलकाता से चक्रधरपुर रेल मंडल दौरे पर आये हैं, तब ही चक्रधरपुर रेल मंडल में रेल हादसे हो गए हैं।

पहले भी हो चुके है हादसे

जीएम अनिल कुमार मिश्रा के दौरे के क्रम में इससे पहले भी राउरकेला और डोंगवापोशी में रेल हादसे हो चुके हैं। एक बार तो रेल जीएम का ही अपना सैलून पटरी से उतरकर रेल हादसे का शिकार हो गया था।

बचाव एवं राहत कार्य जारी

मुर्गामाहादेव रोड स्टेशन में हुए ताज़ा रेल हादसे मामले में बचाव राहत का काम शुरू किया जा रहा है। रेल अधिकारियों की टीम और रिलीफ ट्रेन मौके के लिए चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय और डोंगवापोशी से घटना स्थल की ओर रवाना हो गयी है।

Read Also- Asam Vidhansabha Election : कांग्रेस-झामुमो में सीट शेयरिंग पर नहीं बनी सहमति, 21 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी झामुमो

Related Articles

Leave a Comment