चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के मंझारी थाना अंतर्गत छोटा रुंजू गांव में एक दर्दनाक हादसे में चलते ट्रैक्टर से गिरने से 35 वर्षीय सोना पिंगुवा की मौत हो गई। मृतक मंझारी थाना अंतर्गत भरभरिया के बाईसाई का निवासी है।
जंगल से पत्ता लाने के लिए जा रहा था सोना पिंगुवा
यह घटना सोमवार को तब हुई जब सोना पिंगुवा अपने दोस्तों के साथ जंगल से पत्ता लाने के लिए जा रहा था। रास्ते में छोटा रूंजू गांव के पास अचानक ट्रैक्टर से गिर गया और चलते ट्रैक्टर के चपेट में आने से सोना पिंगुवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
घटना की सूचना पाते ही मंझारी पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई। पुलिस मंगलवार को शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल लायी।
ट्रैक्टर की चपेट आने से हो गई मौत
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मृतक जंगल से पत्ता लाने के लिए ट्रैक्टर से जा रहा था। इसी दौरान गिर जाने से ट्रैक्टर की चपेट आने से उसकी मौत हो गई।
परिजनों में शोक की लहर
घटना की खबर जैसे ही सोना पिंगुवा के परिवार में पहुंची है वहां कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर पुलिस ने पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
Read Also: RANCHI CRIME NEWS: चोरों ने पिठोरिया बिजली ग्रिड को बनाया निशाना, 1000 किलो कॉपर कॉयल की कर ली चोरी
बाइक से गिरने से व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस
स्थानीय लोगों ने सड़क पर गंभीर रूप से जख्मी घनश्याम कालूंडिया को देर रात घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया।
पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा मुफस्सिल थाना अंतर्गत सिंहपोखरिया गांव निवासी घनश्याम कालूंडिया की बाइक से गिरने से मौत हो गई।
घटना सोमवार रात की है, जब घनश्याम कालूंडिया चाईबासा से बाइक से अपने गांव जा रहा था। तभी रास्ते में मुफस्सिल थाना अंतर्गत गितिलपी के पास अचानक बाइक समेत गिर पड़ा। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने किसी को रास्ते में घायल अवस्था में पड़े देख कर देर रात घटनास्थल से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच पड़ताल करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच पड़ताल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया। मंगलवार को सुबह सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सोमवार को रात में शहर से आने के दौरान घटना घटी है। इधर पुलिस पोस्टमार्टम करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

