Jamshedpur : रविवार को आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन ने विशेष यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है।
परीक्षा के सुचारू और शांतिपूर्ण आयोजन को ध्यान में रखते हुए शहर में रविवार को नो एंट्री रहेगी। इस दौरान भारी व्यावसायिक वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक रहेगी।
यह नो एंट्री रविवार को सुबह 4 बजे से रात 11:30 बजे तक रहेगी। शहर में भारी वाहनों के परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार इस अवधि में सभी प्रकार के बड़े और मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
हालांकि, बसों को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है, ताकि परीक्षार्थियों और आम यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
इसके अलावा, इमरजेंसी सेवा के वाहनों का भी शहर में आना जाना जारी रहेगा।
Read Also: Jamshedpur Crime : रांची पुलिस की बिष्टुपुर थाने में विशेष जांच के मामले में सब गोलमाल

