Home » Tata Power : टाटा पावर को कॉर्पोरेट गवर्नेंस में बड़ी उपलब्धि, IiAS स्कोरकार्ड 2025 में ‘Next Leaders’ श्रेणी में मिली जगह

Tata Power : टाटा पावर को कॉर्पोरेट गवर्नेंस में बड़ी उपलब्धि, IiAS स्कोरकार्ड 2025 में ‘Next Leaders’ श्रेणी में मिली जगह

Tata Power : 2025 का यह संस्करण आइआइएएस स्कोरकार्ड का 10वां संस्करण है, जो भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस के विकास की एक दशक लंबी यात्रा को दर्शाता है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Tata Power
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टाटा पावर को कॉर्पोरेट गवर्नेंस के क्षेत्र में अहम पहचान मिली है। कंपनी को इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर एडवाइजरी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (आईआईएएस) द्वारा जारी इंडियन कॉर्पोरेट गवर्नेंस स्कोरकार्ड असेसमेंट 2025 में ‘नेक्सट लीडर्स’ श्रेणी में स्थान दिया गया है।

यह सम्मान एस एंड पी बीएसई 100 कंपनियों के वार्षिक मूल्यांकन के आधार पर दिया जाता है। यह स्कोरकार्ड फ्रेमवर्क इंटरनेशनल l फिनांस कॉरपोरेशन (आइएफसी), बीएसई और आईआईएएस द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है, जो G20/OECD के कॉर्पोरेट गवर्नेंस सिद्धांतों पर आधारित है।

इस मूल्यांकन में कंपनियों को चार प्रमुख स्तंभों पर परखा जाता है-

  • शेयरधारकों के अधिकार और समान व्यवहार
  • सस्टेनेबिलिटी और रिसिलिएंस
  • डिस्क्लोजर और पारदर्शिता
  • बोर्ड की जिम्मेदारियां

2025 का यह संस्करण आइआइएएस स्कोरकार्ड का 10वां संस्करण है, जो भारत में कॉर्पोरेट गवर्नेंस के विकास की एक दशक लंबी यात्रा को दर्शाता है। इस साल के आकलन में यह स्पष्ट हुआ है कि अब कंपनियां सिर्फ नियमों के पालन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पारदर्शिता, निगरानी की गुणवत्ता और दीर्घकालिक मूल्य निर्माण पर भी ध्यान दे रही हैं।

आईआईएएस एक प्रमुख सलाहकार संस्था है, जो पूंजी बाजार को गवर्नेंस और ईएसजी से जुड़े स्वतंत्र विश्लेषण, डेटा और सुझाव प्रदान करती है। यह संस्था सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) से पंजीकृत रिसर्च एनालिस्ट भी है।

इस उपलब्धि से टाटा पावर ने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह न केवल ऊर्जा क्षेत्र में, बल्कि कॉर्पोरेट पारदर्शिता और जिम्मेदारी के मामले में भी मजबूत स्थिति रखती है। झारखंड समेत देशभर में कंपनी की छवि को इससे और मजबूती मिलेगी।

Read Also: Jamshedpur News : TMH के बाद अब MGM अस्पताल में होमगार्डों की गुंडागर्दी, मरीज से बदसुलूकी कर ड्राइवर का फोड़ा सिर

Related Articles

Leave a Comment