Home » Jharkhand Treasury News : भुगतान के लिए छुट्टी के बावजूद आज भी खुली रहेगी ट्रेजरी

Jharkhand Treasury News : भुगतान के लिए छुट्टी के बावजूद आज भी खुली रहेगी ट्रेजरी

by Nikhil Kumar
Jharkhand Finance Department
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन भुगतान और विपत्र पारित करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए महावीर जयंती की सरकारी छुट्टी के बावजूद 31 मार्च को ट्रेजरी (कोषागार) खुला रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किया है। विभाग ने एसएनए-एसपीए व आरएसएच से जुड़े बिलों के प्रसंस्करण और डीबीटी भुगतान कार्य जारी रखने को सभी विभागों को कहा है।

इस दौरान सभी संबंधित कोषागार पदाधिकारियों को लंबित बिलों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया है, ताकि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले सरकारी भुगतान बाधित न हो। बता दें कि सोमवार को सभी विभागों के द्वारा राशि की निकासी की और भुगतान की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें कई बिल पारित किए गए। यह स्थिति प्रोजेक्ट भवन, डोरंडा सहित अन्य ट्रेजरी में देखी गई।

Read Also- Jharkhand Politics : झारखंड भाजपा की नई कमेटी में पुराने नेताओं का दबदबा, किस मजबूरी के तहत हारे नेताओं को बनाया गया हीरो

Related Articles

Leave a Comment