Home » West Singhbhum News: शहीद की पत्नी को आवास हेतु भूमि बन्दोबस्ती की स्वीकृति

West Singhbhum News: शहीद की पत्नी को आवास हेतु भूमि बन्दोबस्ती की स्वीकृति

by Rajeshwar Pandey
Land allotment to martyr’s wife West Singhbhum Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : झारखंड सरकार के राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देश के आलोक में पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। श्रीनगर में आतंकवादियों से वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हुए सेलाय कुदादा की पत्नी बुधनी कुदादा को आवास निर्माण हेतु भूमि बन्दोबस्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है।

आवेदिका बुधनी कुदादा ग्राम अंकोलकुटी, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिमी सिंहभूम की निवासी हैं। उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा खूँटपानी अंचल अंतर्गत मौजा अंकोलकुटी में स्थित भूमि को उनके नाम बन्दोबस्त करने की अनुमति दी गई है।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, थाना संख्या-37, खाता संख्या-01, प्लॉट संख्या-351 की कुल 12.5 डिसमील अनाबाद मालिक गैरमजरूआ खास भूमि को आवास निर्माण के उद्देश्य से उपलब्ध कराया जाएगा। यह निर्णय शहीद के परिवार के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान को दर्शाता है।

Read Also: West Singhbhum News: गुवा सेल बहाली में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, मानकी व मुंडा ने जताया आभार

Related Articles

Leave a Comment