
चाईबासा । कांग्रेस भवन, चाईबासा में शुक्रवार को सिंहभूम के पूर्व सांसद ,पूर्व विधायक तथा जिला कांग्रेस कमेटी प० सिंहभूम के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह सोय का शहादत दिवस मनाया गया। कांग्रेसियों ने स्व.सोय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि विजय सिंह सोय के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। स्व० सोय संगठन के व्यक्ति थे, उनकी शहादत को भुलाया नहीं जा सकता। उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर हम सभी कांग्रेस संगठन को और मजबूती प्रदान करेंगे।
मौके पर कांग्रेस शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, विजय सिंह तुबिद, नंद गोपाल दास, जय किशन सालबुनिया, विक्रमादित्य सुंडी ,मो. शाहिद , विनोद खंडाईत , कविंद्र सुंडी , सुशील दास आदि उपस्थित थे। इससे पहले स्व.विजय सिंह सोय के चक्रधरपुर शहर के इतवारी बाजार स्थित समाधि स्थल पर लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्व. विजय सिंह सोय की पत्नी कुंती सोय, माला सोय, पुत्री प्रियंका सिंकू, अनुप्रिया सोय, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अम्बर राय चौधरी, प्रीतम बांकीरा ने समाधि स्थल पर फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

