Home » Jamshedpur Accident: पोटका में खड़े डंपर से टकरा गई बाइक, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, महिला घायल

Jamshedpur Accident: पोटका में खड़े डंपर से टकरा गई बाइक, एक व्यक्ति की मौके पर मौत, महिला घायल

पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी डंपर से टकरा गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
potka accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के टाटा-हाता मुख्य मार्ग पर तुड़ी गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी डंपर से टकरा गई। इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति श्याम सिंह मुंडा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जबकि, घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। यहां उनका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि 50 वर्षीय श्याम सिंह मुंडा पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर अनुमंडल के उलीडीह गांव के रहने वाले हैं। वह अपने काम के सिलसिले में बिरसानगर में किराए पर रह रहे थे। मंगलवार की सुबह वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपने गांव उलीडीह जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए थे।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल महिला और उसके पति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोटका पहुंचाया गया था। यहां डॉक्टरों ने श्याम सिंह मुंडा को मृत घोषित कर दिया था। जबकि, महिला का इलाज चल रहा है। हालांकि उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने डंपर को जप्त कर लिया है। बाइक को भी थाने ले जाया गया है।

पोटका थाना पुलिस का कहना है कि वह इस मामले की जांच करेगी कि डंपर ड्राइवर की इस हादसे में कितनी गलती है। ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी कि आखिर उसने सड़क किनारे डंपर सुरक्षित हालत में क्यों खड़ी की थी। कोई संकेतक नहीं लगाया था। ना ही सुरक्षा का कोई इंतजाम किया था।

टेल्को में तार कंपनी के पास एक कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक घायल

जमशेदपुर के टेल्को में तार कंपनी के पास मंगलवार को एक सड़क हादसे में स्कूटी सवार घायल हो गया। बताते हैं कि स्कूटी सवार को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने टक्कर मार दी थी। इस सड़क हादसे में घायल स्कूटी सवार को टाटा मेन अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। स्कूटी सवार का नाम राजा है। वह टेल्को का रहने वाला है। जब यह हादसा हुआ तो राजा साकची से टेल्को की तरफ आ रहा था।

Related Articles

Leave a Comment