Home » Ranchi News: रांची के रिंग रोड में चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

Ranchi News: रांची के रिंग रोड में चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार लोग

आसपास मौजूद लोगों ने कार की आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, आग नहीं बुझी। कार धू-धू कर कर जलने लगी। थोड़ी ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई। अच्छा यह हुआ कि लोगों के आगाह करने पर कार में बैठे लोग उतर गए थे।

by Mujtaba Haider Rizvi
burning car ranchi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : राजधानी रांची के रिंग रोड में मंगलवार को एक चलती कार में अचानक आग लग गई। सड़क पर चल रहे लोगों ने कार के इंजन में आग लगी देखी तो शोर मचाकर अंदर बैठे लोगों को आगाह किया। इसके बाद ड्राइवर ने फौरन कार रोकी और सभी लोग नीचे उतर गए।

आसपास मौजूद लोगों ने कार की आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन, आग नहीं बुझी। कार धू-धू कर कर जलने लगी। थोड़ी ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई। अच्छा यह हुआ कि लोगों के आगाह करने पर कार में बैठे लोग उतर गए थे।

वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे। एक ड्राइवर था और एक अन्य व्यक्ति बैठा था। यह दोनों लोग जमशेदपुर से रांची आ रहे थे। बताते हैं कि कार जब लदनापीढ़ी के पास पहुंची। तभी उसमें अचानक आग लग गई थी। धीरे-धीरे आग तेजी से फैलती गई और लपटें तेज हो गईं। कार अंततः कर जलकर राख हो गई। गौरतलब है कि गर्मी के दिनों में कार और बाइक में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। पिछले चार-पांच सालों से हर बार गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं होती हैं। कई बार तो अंदर कार में बैठे लोग भी आग की चपेट में आ जाते हैं।

Read also Chaibasa News : जेनरेटर में लगी आग, जलने से बच गया बाजार, समय रहते दमकल ने किया काबू; बड़ा हादसा टला

Related Articles

Leave a Comment