Home » Tata Motors protest Jamshedpur : टाटा मोटर्स गेट पर चल रहा प्रदर्शन बेनतीजा खत्म, रोजगार को लेकर हुआ था आंदोलन

Tata Motors protest Jamshedpur : टाटा मोटर्स गेट पर चल रहा प्रदर्शन बेनतीजा खत्म, रोजगार को लेकर हुआ था आंदोलन

Jharkhand Hindi News : प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर दिया था, जिससे कर्मचारियों, अधिकारियों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थीं

by Mujtaba Haider Rizvi
Tata Motors protest Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा मोटर्स के टेल्को स्थित मुख्य गेट पर स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने की मांग को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन बुधवार को खत्म हो गया। इस आंदोलन का कोई नतीजा नहीं निकला।

श्रम विभाग के हस्तक्षेप और जिला श्रम पदाधिकारी (डीएलसी) अरविंद कुमार के साथ बातचीत के बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन वापस लेने का फैसला लिया। जबकि पहले कहा गया था कि मांग माने जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह विरोध मंगलवार को बंटी सिंह गुट के नेतृत्व में शुरू हुआ था। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी के मुख्य गेट को जाम कर दिया था, जिससे कर्मचारियों, अधिकारियों और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई थीं। हालांकि, बाद में धरना शुरू कर दिया गया था।
गेट जाम रहने से कंपनी के दैनिक कार्यों पर असर पड़ा और प्रबंधन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ी। प्रदर्शनकारी पूरी रात धरने पर बैठे रहे और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे।

आंदोलन को आईआईटीयूसी के नेता अंबुज ठाकुर ने भी समर्थन दिया। बाद में डीएलसी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। वार्ता के दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि स्थानीय युवाओं के रोजगार से जुड़े मुद्दों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा कंपनी प्रबंधन से समन्वय कर उचित पहल की जाएगी। डीएलसी के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।

Read Also- Chaibasa Hindi News : अब 365 दिन होगा शहर वासियों की समस्याओं का समाधान : अध्यक्ष

Related Articles

Leave a Comment