Home » JSSC Teacher Exam Result 2025: रिजल्ट इसी महीने संभव, अंतिम उत्तर कुंजी जारी

JSSC Teacher Exam Result 2025: रिजल्ट इसी महीने संभव, अंतिम उत्तर कुंजी जारी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। यदि आप झारखंड में माध्यमिक आचार्य के लिए परिणाम का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए अति महत्वपूर्ण है। इसका रिजल्ट इसी माह अर्थात अप्रैल में ही जारी हो सकता है। कुल 1,373 पदों पर होनेवाली नियुक्ति के लिए झारखंड प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 ली गई है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)ने बुधवार को परीक्षा का अंतिम मॉडल उत्तर जारी कर दिया। अब आयोग परिणाम जारी करेगा। यह परीक्षा 15 जनवरी से 22 फरवरी तक विभिन्न केंद्रों पर ली गई थी।

इससे पहले आयोग ने इस अभ्यर्थियों का उत्तर पत्रक तथा मॉडल उत्तर जारी करते हुए 28 मार्च तक अभ्यर्थियों से आपत्तियां ली थीं। अभ्यर्थियों द्वारा दर्ज आपत्तियों के आलोक में विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम मॉडल उत्तर जारी किया गया। JSSC के अनुसार, अंतिम मॉडल उत्तर को 22 अप्रैल तक आयोग की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

इधर, आयोग ने 15 फरवरी से 28 फरवरी तक आयोजित झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उत्तर पत्रक एवं औपबंधिक मॉडल उत्तर भी बुधवार को जारी कर दिया।

इस पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 21 अप्रैल तक लिंक खुला रहेगा। अभ्यर्थी अपने ईमेल (प्रवेश-पत्र/आवेदन पत्र में अंकित) एवं पासवर्ड (फार्मेट गाइड लिंक पर उपलब्ध) प्रविष्ट कर अपना उत्तर पत्रक एवं औपबंधिक मॉडल उत्तर देख सकते हैं।

आयोग के अनुसार, मॉडल उत्तर के विरूद्ध आपत्ति केवल ऑनलाइन ही मान्य होगा। किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद आयोग इसका अंतिम मॉडल उत्तर जारी करेगा, जिसके आधार पर परिणाम जारी होगा।

Read Also: http://Jharkhand Politics: भ्रष्ट और गालीबाज पुलिस अधिकारियों को ले बाबूलाल मरांडी ने कह दी बड़ी बात; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरा

Related Articles

Leave a Comment