Home » Chaibasa News : चेकडैम में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

Chaibasa News : चेकडैम में डूबने से 12 वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम

Jharkhand Hindi News : मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रवगंदा गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

by Rajeshwar Pandey
Pond Symbolic
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र के रवगंदा गांव में गुरुवार शाम नहाने गई एक 12 वर्षीय बच्ची की चेकडैम में डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को चेकडैम में बच्ची का शव उतराता हुआ मिला। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार जराईकेला थाना क्षेत्र के रवगंदा गांव निवासी सोमरा मिंज की 12 वर्षीय पुत्री रुपनी मिंज गुरुवार शाम करीब 5 बजे गांव के पास चेकडैम में नहाने गई थी।

देर शाम तक बच्ची के नहीं लौटने पर बढ़ी चिंता

देर शाम तक जब रुपनी मिंज घर नहीं लौटी तो परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोग चेकडैम में नहाने पहुंचे तो उन्होंने किनारे पर बच्ची के कपड़े पड़े देखे। शक होने पर जब चेकडैम में देखा तो पानी के ऊपर रुपनी का शव उतराता मिला। ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने निकलवाया शव

घटना की सूचना जराईकेला थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रवगंदा गांव में मातम पसरा हुआ है।

Read Also- Chaibasa News : पश्चिमी सिंहभूम में LPG सिलिंडर लेने जा रहे बुधराम की दुर्घटना में मौत, पत्नी घायल

Related Articles