Chaibasa: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित सारंडा जंगल में नक्सल विरोधी अभियान अब अपने निर्णायक चरण में पहुंचता नजर आ रहा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के स्पेशल डायरेक्टर जनरल दीपक कुमार ने शनिवार को बालिबा कैंप पहुंचकर साफ संकेत दिया कि आने वाले एक महीने के भीतर इस अभियान को ठोस नतीजों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।बालिबा कैंप में उच्चस्तरीय बैठकएसडीजी दीपक कुमार हेलिकॉप्टर से बालिबा कैंप पहुंचे, जहां 193 बटालियन के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
इस दौरान आईजी, डीआईजी, एसटीएफ और जिला पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक चली इस अहम बैठक में ऑपरेशन की रणनीति, फोर्स की तैनाती और आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।मिसिर बेसरा को चेतावनीमीडिया से बातचीत में दीपक कुमार ने शीर्ष नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा का जिक्र करते हुए कहा कि उसके पास आत्मसमर्पण का विकल्प अभी भी खुला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि वह अपने साथियों और हथियारों के साथ सरेंडर नहीं करता, तो सुरक्षा बल सख्त कार्रवाई करेंगे।अभियान होगा और तेजअधिकारियों के मुताबिक अब तक चल रहे ऑपरेशन को और आक्रामक बनाया जाएगा।
सुरक्षा बल अब इंतजार के मूड में नहीं हैं और जल्द ही सघन सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों पर दबाव बढ़ाया जाएगा। संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले दिनों में कार्रवाई और तीव्र हो सकती है।हालिया सफलताओं से बढ़ा मनोबलहाल के अभियानों में मिली सफलता से जवानों का मनोबल काफी ऊंचा है। इसी उत्साह के साथ अभियान को निर्णायक अंजाम तक पहुंचाने की रणनीति बनाई जा रही है। दौरे के दौरान एसडीजी ने जवानों से सीधा संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया और कठिन परिस्थितियों में डटे रहने के लिए सराहना की है।

