Home » Jamshedpur Education News: कोल्हान टापर बना मानगो का मुकुल, देश में 620 वां स्थान

Jamshedpur Education News: कोल्हान टापर बना मानगो का मुकुल, देश में 620 वां स्थान

जमशेदपुर एवं आसपास के 520 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है। जेईई मेन में लगभग 4500 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) 2026 सेशन-2 का परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। परिणाम घोषित होते ही जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान क्षेत्र में सफल छात्रों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। इस वर्ष जमशेदपुर के 8 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिनमें से 1000 से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है। परिणाम में मानगो के मुकुल महतो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 620वां ऑल इंडिया रैंक और 99.965 पर्सेंटाइल प्राप्त कर कोल्हान टॉपर बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं सार्थक ने 1212 रैंक और 96.92 पर्सेंटाइल के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तनीष कुमार 3421 रैंक और 99.792 पर्सेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर रहे। सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत रंग लाई है और अब उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करना है।

विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष जेईई मेन में सफल छात्रों का प्रतिशत पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहा है, जो प्रतियोगिता के बढ़ते स्तर और छात्रों की तैयारी को दर्शाता है।

टैगोर अकेडमी से की है मुकुल ने पढ़ाई

एनटीए की ओर से जारी जेईई मेन के फाइनल परीक्षा परिणाम मानगो के शंकोसाई रोड नंबर पांच में रहने वाले मुकुल महतो ने अखिल भारतीय स्तर पर 620वां स्थान प्राप्त किया है। मुकुल को गणित में 99.85, भौतिकी में 99.93, रसायन विज्ञान में 99.98 परसेंटाइल अंक प्राप्त किया है। मुकुल की स्कूलिंग की बात करें तो उन्होंने दसवीं तक की शिक्षा टैगोर एकेडमी साकची तथा 12वीं की पढ़ाई चिन्मया विद्यालय टेल्को से पूरी की। उसके पिता हिमांशु शेखर महतो चांडिल प्रखंड के अपग्रेडेड मिडिल स्कूल बंधुगोड़ा में शिक्षक तथा उसकी मां रीता सिन्हा एसएस प्लस टू हाईस्कूल राजनगर की शिक्षिका हैं। प्रथम चरण की परीक्षा के आधार पर उसकी एआइआर रैंकिंग तय की गई।

मुकुल जेईई एडवांस की परीक्षा देकर टाप फाइव आइआइटी में दाखिला लेगा तथा कंप्यूटर साइंस लेकर आगे की पढ़ाई करेगा। कंप्यूटर इंजीनियर बनने की चाहत है।

सात घंटे की नियमित पढाई से अयान काे मिली सफलता

टेल्को निवासी आयान कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य (जेईई मेन) दूसरे सेशन में आयान 99.74 पर्सेंटाइल हासिल कर शहर में चाैथे स्थान प्राप्त किया है। उसे पहले सेशन में 99.72 उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। आयान के पिता अनिस कुमार सिंह टाटा मोटर्स के कर्मचारी हैं, जबकि उनकी मां मंजू सिंह गृहिणी हैं। बेटे की उपलब्धि पर दोनों ने गर्व व्यक्त किया है। आयान विद्या भारती चिन्मया विद्यालय के छात्र हैं और अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं। आयान के अनुसार नियमित 6 से 7 घंटे की पढ़ाई से इस प्रकार की सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड की तैयारी भी कर रहा हैं। शतरंज उसके पसंदीदा खेलों में शामिल है। आयान का सपना भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान से इंजीनियरिंग कर देश के विकास में योगदान देना है।

तनीष कुमार को मिला 97.79 पर्सेंटाइल

जमशेदपुर के छात्र तनीष कुमार ने जेईई मेन 2026 के दूसरे सेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 97.79 पर्सेंटाइल अंक हासिल किए हैं। इस सफलता के साथ उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 3421वीं रैंक प्राप्त हुई है, जिससे परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। तनीष के पिता रणवीर कुमार जमशेदपुर में सेंट्रल जीएसटी में अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां वीना देवी गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर दोनों ने गर्व जताते हुए कहा कि तनीष शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रहा है और उसका सपना आईआईटी से इंजीनियर बनने का है। तनीष ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और नियमित अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए उन्होंने पूरी लगन से तैयारी की थी और परिणाम भी उम्मीद के अनुरूप आया है। अब उनका अगला लक्ष्य जेईई एडवांस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अपने सपने को साकार करना है।

Related Articles

Leave a Comment