Home » DUMKA NEWS: दुमका में अंधविश्वास के चक्कर में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

DUMKA NEWS: दुमका में अंधविश्वास के चक्कर में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या, जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

by Vivek Sharma
रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

DUMKA: दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में अंधविश्वास के चक्कर में एक युवक ने अपनी पड़ोस में रहने वाली 55 वर्षीय विधवा की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी को शक था कि महिला ने उस पर जादू-टोना किया है, जिसके कारण शादी के 10 साल बाद भी वह पिता नहीं बन सका। मृतका की पहचान पक्कू हेंब्रम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मुंशी टुडू की शादी दस वर्ष पहले हुई थी, लेकिन अब तक उसकी कोई संतान नहीं हुई। इसी बात को लेकर वह मानसिक रूप से परेशान था और अपनी पड़ोसन को इसके लिए जिम्मेदार मानता था। युवक को यह भी लगता था कि पिछले वर्ष उसके पिता की मौत और परिवार में हो रही अन्य परेशानियों के पीछे भी महिला का हाथ है।

सोमवार रात आरोपी ने बहाने से महिला को अपने घर बुलाया और डंडे से बेरहमी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर चौकीदार ने पुलिस को खबर दी, जिसके बाद मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। मृतका की बेटी मकलू हांसदा के बयान पर मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles