RANCHI: शहर के विकास और जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में रांची नगर निगम की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई। मेयर रोशनी खलखो ने केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ के साथ मिलकर इन योजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। जहां
पहली योजना के तहत वार्ड संख्या 37 स्थित न्यू कॉलोनी जगन्नाथपुर बस्ती के तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस कार्य से स्थानीय लोगों को बेहतर जलस्रोत उपलब्ध होगा। दूसरी योजना के अंतर्गत जगन्नाथपुर मंदिर के समीप स्थित आश्रय गृह का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे जरूरतमंद और निराश्रित लोगों को सुरक्षित ठिकाना मिल सकेगा।
संबोधित करते हुए मेयर रोशन खलखो ने कहा कि नगर निगम जनता की बुनियादी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं से न केवल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा बल्कि सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों को भी सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड 37 के पार्षद परमेश्वर सिंह सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने इन योजनाओं को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया और नगर निगम के प्रयासों की सराहना की।
READ ALSO: http://RANCHI NEWS: NHM ऑडिट में खरीदारी में 26.5 करोड़ की गड़बड़ी मिली, जानें पूरा मामला

