Home » Chaibasa News: ग्रामीणों के इच्छा के अनुरूप ही हो सड़क का निर्माण: जोबा माझी

Chaibasa News: ग्रामीणों के इच्छा के अनुरूप ही हो सड़क का निर्माण: जोबा माझी

बोड़दा गांव पहुंची सांसद ने रैयतों से की मुलाकात, ग्रामीण 18 फीट तक सड़क निर्माण पर सहमत।

by Rajeshwar Pandey
Joba Majhi road construction villagers demand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के पथ निर्माण विभाग की ओर से चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत एनएच-75ई उलीडीह-चैनपुर-सहजोड़ा-महुलपानी-चारमोड़ तक पथ निर्माण के दौरान रैयत भूमि जाने से ग्रामीण परेशान है। इसे लेकर पिछले दिनों ग्रामीणों ने सांसद जोबा माझी से मिलकर अपनी परेशानियां साझा की थी। ग्रामीणों की मांग पर मंगलवार को सांसद जोबा माझी बोड़दा गांव पहुंची। ग्रामीणों ने सांसद को बताया कि सड़क निर्माण के दौरान चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिससे कई रैयत के बेघर और भूमिहीन होने की आशंका है।

ग्रामीणों ने की मांग

ग्रामीणों की मांग है कि सड़क 18 फीट से अधिक चौड़ी नहीं बने। साथ ही गांव के बीच पीसीसी नहीं बनाकर केवल पिच सड़क और जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों की बातों को सुनने के बाद सांसद ने भरोसा दिलाया कि ग्रामीणों के इच्छा के मुताबिक ही सड़क का निर्माण कार्य हो इसका वह प्रयास करेंगी। साथ ही कहा कि आगामी जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में मामलों को जिले के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखेंगी।

ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध नहीं होगा सड़क निर्माण

सांसद ने कहा ग्रामीणों की इच्छा के विरुद्ध सड़क का निर्माण नहीं होगा। हम सुनिश्चित करेंगे कि सड़क भी बने और किसी का घर या जमीन व्यर्थ में न जाए। इस दौरान सांसद ने ग्रामीणों के साथ बोड़दा गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य का भौतिक निरीक्षण भी किया।

सांसद के साथ वार्ता में रहे शामिल अन्य

सांसद के साथ वार्ता में चैनपुर पंचायत के मुखिया साहेब हेम्ब्रम, ग्राम मुंडा बसंत कुमार महतो, कृष्ण चंद्र महतो, श्रीहरि महतो, फणीभूषण मंडल, बद्रीनाथ महतो, केसी महतो, कोकिल महतो, मनीष महतो, अंजना कुमारी, आरती महतो, भारती देवी समेत अन्य ग्रामीण रैयत शामिल रहे।

Read Also: RANCHI NEWS: फिश मार्केट के निरीक्षण में मिली गड़बड़ियां, कृषि मंत्री ने सुधार के लिए 10 दिन का दिया अल्टीमेटम

Related Articles