Home » Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! जल्द मिलेंगे अप्रैल-मई माह के 5000 रुपये

Jharkhand News: मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों के लिए खुशखबरी! जल्द मिलेंगे अप्रैल-मई माह के 5000 रुपये

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए खुशखबरी है। प्रत्येक लाभुक के खाते में जल्द ही एक साथ अप्रैल एवं मई के 5000 रुपये मिलने जा रहा है। राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों के लिए आठ हजार करोड़ रुपये आवंटित कर दिए हैं। ।

इधर, कई जिलों में लाभार्थियों का सत्यापन कार्य भी चल रहा है ताकि केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ मिल सके। सत्यापन के कारण पंचायत स्तर पर काफी हलचल देखी जा रही है। कई प्रखंडों और पंचायत भवनों में महिलाएं एवं युवतियां अपने नाम से संबंधित फार्म लेने और जानकारी प्राप्त करने के लिए पहुंच रही हैं। सुबह से ही पंचायत भवनों में भीड़ का माहौल देखा जा रहा है।

कांके प्रखंड कार्यालय में पहुंचीं एक महिला ने बताया कि एक साथ 5000 रुपये मिलने से अभी उनकी बहुत बड़ी समस्या का निदान हो जाएगा। बच्चों के लिए किताब-कापी एवं पोशाक खरीदनी है। सरकार की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को बड़ी राहत मिल रही है।

Read Also: Ranchi News : अवैध भवनों को वैध कराने वाले पोर्टल का नगर विकास मंत्री ने किया शुभारंभ, 60 दिनों के अंदर करना होगा आवेदन


Related Articles

Leave a Comment