Home » Chaibasa Crime News : मजाक बनी खूनी वारदात, युवक के गले पर चाकू से हमला

Chaibasa Crime News : मजाक बनी खूनी वारदात, युवक के गले पर चाकू से हमला

Jharkhand Hindi News : स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई से युवक की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है

by Rajeshwar Pandey
Palamu Knife Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के किरीबुरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मिलन चौक में शुक्रवार देर शाम मामूली मजाक में हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घटना में मिलन चौक निवासी चंद्रमोहन गोप (32) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चंद्रमोहन गोप के अनुसार, वह मजदूरी कर घर लौटने के बाद रोज की तरह पास की एक दुकान पर सामान लेने गए थे।

वहां पहले से मौजूद करूआ बस्ती निवासी कालू करूआ से उनकी बातचीत शुरू हुई। कालू हाल ही में तमिलनाडु से मजदूरी कर लौटा था और तमिल भाषा में कुछ बोल रहा था। चंद्रमोहन ने इसे मजाक समझकर उसी अंदाज में जवाब दिया। इसी बात पर कालू अचानक गुस्से में आ गया। आरोप है कि कालू ने अपने पास रखा धारदार चाकू निकालकर चंद्रमोहन के गले पर हमला कर दिया। वार इतना तेज था कि युवक का गला आंशिक रूप से कट गया और मौके पर खून बहने लगा।

स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, बची जान

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सेल किरीबुरू अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी। सेल अस्पताल के चिकित्सकों ने तुरंत इलाज शुरू किया। डॉक्टरों की त्वरित कार्रवाई से युवक की स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए की जा रही संभावित ठिकानों पर छापेमारी

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल का बयान दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी और मामले की जांच के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

लोगों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की

घटना के बाद मिलन चौक और करूआ बस्ती क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामूली बातों पर बढ़ती हिंसा चिंता का विषय बन रही है।

Read Also- Russia-Ukraine War : यूक्रेन का रूस पर सबसे बड़ा ड्रोन हमला, 500 से ज्यादा UAV दागे, 4 लोगों की मौत

Related Articles

Leave a Comment