Home » RANCHI NEWS: कुटीर उद्यम इकाइयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रोजगार सृजन पर जोर

RANCHI NEWS: कुटीर उद्यम इकाइयों का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता और रोजगार सृजन पर जोर

मशरूम यूनिट में आधुनिक तकनीक से किए जा रहे उत्पादन कार्य की उपायुक्त ने सराहना की

by Vivek Sharma
डीसी ने किया निरीक्षण
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रविवार को मुख्यमंत्री लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा हैंडहोल्डिंग सपोर्ट के तहत केंद्र सरकार की पीएमएफएमई योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न उद्यम इकाइयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्पादन प्रक्रिया, उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था और विपणन गतिविधियों का जायजा लिया।

उपायुक्त ने डेयरी प्रोडक्ट यूनिट सुमन डेयरी, मशरूम प्रोडक्ट यूनिट एएसएम मशरूम और बेकरी प्रोडक्ट यूनिट सिद्धि विनायक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित यूनिटों में चल रहे उत्पादन कार्यों का निरीक्षण करते हुए उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की और संचालकों से उत्पादन, स्वच्छता और विपणन से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने यूनिट संचालकों को गुणवत्ता मानकों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार छोटे और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिससे स्थानीय युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है।

मशरूम यूनिट में आधुनिक तकनीक से किए जा रहे उत्पादन कार्य की उपायुक्त ने सराहना की। वहीं डेयरी और बेकरी यूनिटों में खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता, स्वच्छता और पैकेजिंग व्यवस्था का विशेष रूप से अवलोकन किया गया। उन्होंने युवाओं से उद्यमी बनकर स्वरोजगार अपनाने और दूसरों के लिए रोजगार सृजन करने की अपील की। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभुकों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।

Related Articles

Leave a Comment