Home » एचआईवी जागरूकता को को लेकर साइक्लोथों का आयोजन 5 जलाई को

एचआईवी जागरूकता को को लेकर साइक्लोथों का आयोजन 5 जलाई को

आयोजन की तैयारी को लेकर सक्रिय हुआ आयोग

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshepur news:  एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए 05 जुलाई 2026 को झारखंड राज्य युवा आयोग के द्वारा जमशेदपुर में साइक्लोथोन का आयोजन किया जा रहा है।
युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से झारखंड राज्य युवा आयोग द्वारा रविवार, 05 जुलाई 2026 को जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से 22 किलोमीटर साइक्लोथोन (साईकल रैली) का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का मार्ग जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से आदित्यपुर टोल ब्रिज होते हुए पुनः जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तक निर्धारित किया गया है।
प्रतियोगिता में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग नकद पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 11,000 रुपए, द्वितीय स्थान पर 9,000 रुपए तथा तृतीय स्थान पर 5,000 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा।
आयोग ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे पोस्टर पर दिए गए QR कोड के माध्यम से समय रहते अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
झारखंड राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री कुमार गौरव ने राज्य के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर 7764927719 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Comment