Home » RANCHI NEWS: एसी के कॉपर वायर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

RANCHI NEWS: एसी के कॉपर वायर चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के पास से चोरी किया गया करीब 8 किलो कॉपर वायर भी बरामद

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में लोअर बाजार पुलिस ने एसी कॉपर वायर चोरी मामले का खुलासा करते हुए चोर और कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : रांची की लोअर बाजार थाना पुलिस ने एसी कॉपर वायर चोरी के दो मामलों का खुलासा कर लिया है। वहीं पुलिस ने एक शातिर चोर और एक कबाड़ी दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी किया गया करीब 8 किलो कॉपर वायर भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर्बला चौक अलीनगर निवासी मो. आसिफ उर्फ नेपाली और कोकर चुना भट्ठा निवासी महेश लोहरा के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार पहला मामला लोअर बाजार थाना कांड संख्या 88/2026 से जुड़ा है। इस मामले में कांके रोड चांदनी चौक स्थित पंचवटी रेजीडेंसी निवासी सौरभ अग्रवाल ने 13 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि मेन रोड स्थित सर्वदा ज्वेलर्स की छत पर लगे एसी से तांबे का वायर चोरी कर लिया गया। वहीं दूसरा मामला थाना कांड संख्या 80/2026 का है, जिसमें चुटिया गोसाई टोला निवासी गुरुलाल ने 26 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि सुजाता चौक स्थित वैन हुसैन स्टोर से कॉपर वायर चोरी हो गया था।

जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मो. आसिफ चोरी का वायर कोकर चुना भट्ठा स्थित कबाड़ी दुकान में बेचता था। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने दोनों घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर चोरी का वायर बरामद किया। साथ ही इस मामले में कबाड़ी दुकान संचालक महेश लोहरा को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि मो. आसिफ के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं।

READ ALSO : RANCHI NEWS: अधिकारियों को दिल-दिमाग दोनों से काम करने की जरूरत, जानें किस मंत्री ने दे डाली सलाह

Related Articles

Leave a Comment