Home » Jharkhand Crime: युवती का अश्लील वीडियो वायरल से भड़का परिवार; बेटी को कुल्हाड़ी काट डाला

Jharkhand Crime: युवती का अश्लील वीडियो वायरल से भड़का परिवार; बेटी को कुल्हाड़ी काट डाला

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू जिले में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर पिता ने कुल्हाड़ी से काटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाला एक आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है।

घटना लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव की है। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि युवती के आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो का दुष्प्रचार किया गया था, जिससे आक्रोशित होकर पिता ने अपनी ही पुत्री की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

हत्या की सूचना चौकीदार प्रवीण कुमार ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि दारूडीह निवासी राजबली कुमार मेहता एवं अरविंद कुमार मेहता ने युवती की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को वायरल किया था। इसी घटना से नाराज होकर पिता ने यह खौफनाक कदम उठाया।

लेस्लीगंज के एसडीपीओ प्रशांत कुमार 2 ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि 25 मई की रात युवती की हत्या की गई थी। इस संबंध में 26 को मामला दर्ज कराया गया था। अनुसंधान के दौरान दारूडीह निवासी राजबली कुमार मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मौके पर लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उतम कुमार मौजूद थे।

मासूम से अप्राकृतिक यौनाचार, आरोपी गिरफ्तार

पलामू : जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार की घिनौनी घटना सामने आई है। तिलक समारोह के दौरान बच्चे को जंगल में लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि मामला सामने आने पर पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इस शर्मनाक घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है।

गिरफ्तार आरोपित की पहचान नितेश कुमार ठाकुर उर्फ हरि (24) के रूप में हुई है। वह नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के झरहा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपित के पास से घटना के वक्त पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। यह पूरी वारदात बीते 15 मई की देर रात की है। नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में तिलक समारोह का आयोजन चल रहा था, जहां पीड़ित बच्चा भी अपने परिजनों के साथ शामिल होने आया था। समारोह की भीड़भाड़ और देर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित बच्चे को फुसलाकर समारोह स्थल से दूर एक सुनसान जंगल में ले गया, जहां उसने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।

वारदात के बाद बच्चा बदहवास हालत में मिला, जिसके बाद उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। पीड़ित बच्चे के अभिभावकों ने तुरंत मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। परिजनों के लिखित आवेदन के आधार पर नौडीहा बाजार थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संज्ञान लिया और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी के निर्देश पर नौडीहा बाजार थाना प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए नितेश कुमार ठाकुर उर्फ हरि को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपराध को स्वीकार कर लिया।

Read Also: Ranchi Police: रांची पुलिस का ‘ऑपरेशन प्रहार’, 30 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment