Home » Garhwa Crime: बेटी ने राजस्थान में शादी करने से मना किया तो पिता ने कर दी हत्या; घर में ताला लगाकर हो गया फरार

Garhwa Crime: बेटी ने राजस्थान में शादी करने से मना किया तो पिता ने कर दी हत्या; घर में ताला लगाकर हो गया फरार

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पिता ने राजस्थान के लड़के के साथ शादी नहीं करने पर बेटी की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी। फिर शव को कमरे में बंद कर खुद राजस्थान भाग गया।

गढवा जिले के केतार थाने की पुलिस ने परती कुशवानी गांव निवासी निर्मल सिंह के घर से मृत मिली पुत्री आकृति कुमारी की हत्या मामले का खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि आकृति को उसके पिता ने ही हत्या कर दी थी। एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने गुरुवार को बताया कि 19 मई को निर्मल सिंह के घर से दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। निर्मल के पुत्र अविनाश कुमार सिंह की मौजूदगी में घर का ताला खोला तो 17 वर्षीय आकृति कुमारी का शव मिला।

मृतका के भाई अविनाश के फर्द बयान पर पुलिस ने पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया। तकनीकी सहायता और मानवीय सूचना के आधार पर पता चला कि निर्मल घटना के बाद राजस्थान भाग गया था और जमानत कराने को लेकर गढ़वा आने वाला है। 27 मई को पता चला कि उत्तर प्रदेश के कोन होकर खरौंधी के रास्ते निर्मल नगर ऊंटारी जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे बजरमरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। निर्मल ने बताया कि वह अपनी बेटी आकृति की शादी राजस्थान में तय कर दी थी, लेकिन लड़की वहां शादी नहीं करना चाहती थी। उसे राजस्थान ले जाने के लिए ही वह घर आया था, लेकिन बेटी नहीं जाने की जिद पर अड़ी रही। इसी से गुस्सा में सोये अवस्था में रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी और घर में ताला बंद कर फरार हो गया।

Read Also : Hazaribagh News: दिन में भारी वाहनों के पहिए थमे; इन जगहों पर सुबह 8 से रात 9 बजे तक नो एंट्री

Related Articles

Leave a Comment