Home » Chaibasa News : सोनुवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Chaibasa News : सोनुवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Chaibasa News : स्थानीय लोगों का कहना है कि गोइलकेरा और गुदड़ी के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू उत्खनन जारी था। इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही थी।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को सुबह में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बालू से लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए। हालांकि पुलिस को देखकर तीनों ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

गुदड़ी से सोनुवा लाया जा रहा था बालू

जानकारी के अनुसार, शनिवार को सुबह में करीब 5.30 बजे सोनुवा की थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा को सूचना मिली कि नदी से अवैध रूप से बालू उत्खनन कर ट्रैक्टरों से सोनुवा लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ गोइलकेरा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग के राघोई गांव के पास घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जब्त ट्रैक्टर थाने लाए गए

पुलिस ने मौके से बालू लदे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर लिए। जब्त किए गए सभी ट्रैक्टरों को सोनुवा थाना लाया गया है। पुलिस ने चालकों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है। मामले में अवैध खनन और बालू परिवहन को लेकर कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। इसके लिए खनन विभाग को पत्र भेजा जा रहा है।

लंबे समय से चल रहा था अवैध खनन

स्थानीय लोगों का कहना है कि गोइलकेरा और गुदड़ी के नदी क्षेत्र में लंबे समय से अवैध बालू उत्खनन जारी था। इससे सरकार को राजस्व की भारी हानि हो रही थी। इसके साथ ही नदियों के किनारे अंधाधुंध खनन से पर्यावरण पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा था।

थाना प्रभारी बोलीं- अभियान जारी रहेगा

सोनुवा की थाना प्रभारी शशिबाला भेंगरा ने कहा कि अवैध खनन और बालू तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है।

Read Also: सोनुवा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

Related Articles

Leave a Comment