Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची में जुबली पार्क के सामने शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। यहां दो बाइकों की भिड़ंत हो गई थी। दोनों बाइकों की भिड़ंत के बाद टक्कर मारने वाले बाइक सवार ने जमकर हंगामा किया। जिस बाइक को टक्कर लगी थी उसके सवार को गाली गलौज की।
घटना की जानकारी मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने और हंगामा करने वाले बाइक सवार को पड़कर थाने ले जाया गया। यहां उसकी बाइक को जब्त कर लिया गया है।
आरोप है कि टक्कर मारने वाला बाइक सवार ब्राउन शुगर के नशे में था। बताते हैं कि जुबली पार्क की तरफ से गोविंदपुर का रहने वाला एक युवक बाइक लेकर निकला। उसके पीछे सीतारामडेरा के रहने वाला युवक भी बाइक लेकर तेज रफ्तार से निकाला और आगे चल रही गोविंदपुर वाली बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में आगे चल रही बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। उसका काफी नुकसान हुआ है।
जब बाइक सवार ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार की शिकायत की तो वह आग बबूला हो गया और हंगामा करने लगा।

