Home » Jharkhand Rajyasabha Election 2026: परिमल नथवाणी के पास अकूत संपदा, बैद्यनाथ राम व प्रणव झा काफी पीछे

Jharkhand Rajyasabha Election 2026: परिमल नथवाणी के पास अकूत संपदा, बैद्यनाथ राम व प्रणव झा काफी पीछे

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। प्रत्याशियों ने नामांकन के साथ जो हलफनामा दाखिल किया है उसके अनुसार उनकी संपत्ति का भी खुलासा हुआ है। घोषित परिसंपत्तियों के अनुसार भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नथवाणी संपत्ति के मामले में अन्य उम्मीदवारों से काफी आगे हैं। उनकी कुल संपत्ति 400 करोड़ रुपये के करीब पहुंचती है, जबकि झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम की संपत्ति चार करोड़ से कम और कांग्रेस प्रत्याशी प्रणव झा की संपत्ति एक करोड़ से भी कम है।

नथवाणी के पास 338 करोड़ रुपये के बॉन्ड, कोई कार नहीं

नामांकन पत्र में दी गई जानकारी के अनुसार परिमल नथवाणी के बैंक खातों में 11.58 करोड़ रुपये जमा हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 338.56 करोड़ रुपये के बॉन्ड हैं, जबकि उनकी पत्नी के नाम पर 11.88 करोड़ रुपये के बॉन्ड दर्ज हैं।

दिलचस्प बात यह है कि करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद उनके नाम पर कोई कार नहीं है। पति-पत्नी के पास कुल मिलाकर लगभग 20.90 करोड़ रुपये के सोने-हीरे के गहने हैं। नथवाणी की व्यक्तिगत परिसंपत्ति 367.39 करोड़ रुपये तथा उनकी पत्नी की परिसंपत्ति 28.79 करोड़ रुपये बताई गई है।

बैद्यनाथ राम के पास पत्नी से अधिक सोना और चांदी

झामुमो उम्मीदवार बैद्यनाथ राम के शपथपत्र में एक रोचक तथ्य सामने आया है। उनके पास 250 ग्राम सोने के गहने हैं, जबकि उनकी पत्नी सीमा राय के पास 125 ग्राम सोना है। वहीं चांदी के मामले में भी बैद्यनाथ राम आगे हैं। उनके पास सात किलोग्राम चांदी है, जबकि उनकी पत्नी के पास एक किलोग्राम चांदी दर्ज है।

दंपत्ति के पास कुल 76 लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने हैं। इसके अलावा सफारी और स्कॉर्पियो समेत पांच वाहन भी उनके नाम पर हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति चार करोड़ रुपये से कम है।

प्रणव झा सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार

कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा इस चुनाव में सबसे कम संपत्ति वाले प्रत्याशी हैं। अविवाहित प्रणव झा के पास लगभग सात लाख रुपये मूल्य की कार और तीन लाख रुपये की ट्यूडोर घड़ी है।शपथपत्र के अनुसार उनके पास 1.10 लाख रुपये नकद हैं, जबकि बैंक खातों में 14.62 लाख रुपये जमा हैं। कुल चल-अचल संपत्तियों को मिलाकर उनकी घोषित संपत्ति लगभग 96 लाख रुपये है।

संपत्ति के मामले में बड़ा अंतर

राज्यसभा चुनाव के तीनों प्रमुख उम्मीदवारों की घोषित संपत्तियों की तुलना करें तो परिमल नथवाणी की संपत्ति बैद्यनाथ राम की तुलना में लगभग 100 गुना अधिक है। वहीं प्रणव झा संपत्ति के मामले में सबसे पीछे हैं। ऐसे में यह चुनाव राजनीतिक मुकाबले के साथ-साथ उम्मीदवारों की आर्थिक स्थिति को लेकर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें – Ranchi News : जीआरडीए ने डोरंडा पीएचसी को मुहैया कराई एंबुलेंस

Related Articles

Leave a Comment