Home » Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को ले चढ़ा सियासी पारा; होटल पालिटिक्स शुरू,विधायकों की निगरानी में जुटे NDA और कांग्रेस

Jharkhand Rajya Sabha Election: राज्यसभा चुनाव को ले चढ़ा सियासी पारा; होटल पालिटिक्स शुरू,विधायकों की निगरानी में जुटे NDA और कांग्रेस

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। चुनाव में किसी भी तरह के उलटफेर और विधायकों की टूट को रोकने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। चुनाव में किसी भी तरह के उलटफेर और विधायकों की टूट को रोकने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कमर कस ली है। दोनों ही गठबंधन अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं।

​एनडीए विधायकों की होटल में घेराबंदी

​क्रॉस वोटिंग के खतरे को देखते हुए भाजपा और एनडीए गठबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। गठबंधन के सभी विधायकों को रांची के रेडिसन होटल में शिफ्ट किया जा रहा है। सभी विधायकों को मंगलवार दोपहर दो बजे तक हर हाल में होटल पहुंचने का फरमान सुनाया गया था। ये विधायक 18 जून को वोटिंग के दिन होटल से एक साथ सीधे विधानसभा जाएंगे और मतदान करेंगे। एनडीए यह कदम विपक्ष में सेंधमारी की आशंकाओं को देखते हुए उठा रहा है।

​कांग्रेस खेमे में भी बढ़ी हलचल

​दूसरी तरफ,कांग्रेस भी पूरी तरह सावधान नजर आ रही है। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और विधायक दल के नेता प्रदीप यादव को जिम्मेदारी दी गई है कि वे लगातार विधायकों के संपर्क में रहें। हालांकि, कांग्रेस को अपने सहयोगी दल जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के समर्थन पर पूरा भरोसा है, लेकिन पार्टी कोई ढील नहीं देना चाहती।

​त्रिकोणीय मुकाबले ने बढ़ाई धड़कनें

​इस बार राज्यसभा का मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया है। मैदान में तीन बड़े चेहरे आमने-सामने हैं:
जेएमएम से बैजनाथ राम
​कांग्रेस से प्रणव झा
​बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी

जेएमएम अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है, लेकिन कांग्रेस के मन में थोड़ा डर है। पार्टी को अंदेशा है कि निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवाणी के पक्ष में उनके विधायक पाला न बदल लें। इसी डर के कारण केंद्रीय पर्यवेक्षक अजय शर्मा और नासिर हुसैन भी रांची पहुंच रहे हैं। ​18 जून को होने वाली वोटिंग ही तय करेगी कि शह-मात के इस खेल में कौन बाजी मारता है।

Read Also: Jamshedpur News : कार के बौनट पर खड़ी होकर फिल्मी अंदाज में जनता से रूबरू हुईं पूर्व सीएम चंपई की बेटी, पोटका से कर रही हैं तैयारी

Related Articles

Leave a Comment