Home » Ranchi Crime: रांची में इंसानियत शर्मसार; महिला से दरिंदगी के बाद गाड़ी से कुचला शव, तीन हिरासत में

Ranchi Crime: रांची में इंसानियत शर्मसार; महिला से दरिंदगी के बाद गाड़ी से कुचला शव, तीन हिरासत में

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​अनिमेष कुमार, तुपुदाना (रांची) : रांची के तुपुदाना क्षेत्र में इंसानियत को तार-तार करने वाली खौफनाक वारदात सामने आई है। रविवार की सुबह सिरी गांव के पास सड़क पर एक महिला की क्षत-विक्षत लाश मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अपराधियों ने महिला के साथ न सिर्फ दरिंदगी की, बल्कि उनकी क्रूरता की हदें देखकर आम लोगों के होश उड़ गए।

​पहले झाड़ी में दरिंदगी, फिर सड़क पर लाकर कुचला

अपराधियों ने पहले पास की झाड़ियों में महिला के साथ घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। वहां से कंडोम के पैकेट और महिला के कपड़े बरामद हुए हैं।
​अपराधियों का बहशीपन इतने से भी नहीं भरा। उन्होंने पहले महिला की हत्या की, फिर उसकी लाश को चट्टान से घसीटते हुए करीब 10 मीटर दूर सड़क के बीचो-बीच लाकर फेंक दिया। इसके बाद क्रूरता की चरम सीमा पार करते हुए लाश के ऊपर वाहन चढ़ा दिया। ताकि वह पूरी तरह कुचल जाए। गाड़ी से कुचले जाने के कारण महिला का चेहरा और कमर का हिस्सा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो चुका था।

​ऐसे खुली पूरी कहानी

​रविवार सुबह जब कुछ ग्रामीण अपने बीमार परिजन को अस्पताल ले जा रहे थे, तब उन्होंने सड़क पर यह भयानक मंजर देखा। डर के मारे वे लौट गए और गांव वालों को बताया। इसके बाद पुलिस, हटिया डीएसपी, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे।
​घटनास्थल पर मिले एक मोबाइल और टेक्निकल टीम की मदद से मृतका की पहचान हो सकी। महिला का नाम रेखा था। वह मूल रूप से लातेहार की रहने वाली थी और फिलहाल अपने पति मनोज भुईयां के साथ रांची के अरगोड़ा में रहती थी। उसके पति ने अरगोड़ा थाने में उसकी गुमशुदगी (गायब होने) की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

​इस खौफनाक हत्याकांड को सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है। कातिलों को पकड़ने के लिए रांची के अलावा खूंटी और लातेहार में भी छापेमारी चल रही है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और समाज में बढ़ती अमानवीय सोच पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Read Also: Philippines School Shooting : फिलीपींस के स्कूल में नाबालिग ने अंधाधुंध गोलीबारी कर 3 छात्रों को मार डाला, 5 घायल 

Related Articles

Leave a Comment