Home » Ranchi News: घर से बाहर निकल रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर; शनिवार इन मार्गों में ट्रैफिक में किया गया है बड़ा बदलाव

Ranchi News: घर से बाहर निकल रहे हैं तो जरूर पढ़ लें यह खबर; शनिवार इन मार्गों में ट्रैफिक में किया गया है बड़ा बदलाव

by Kanchan Kumar
Ranchi Muharram Traffic Diversion
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : ​अगर आप शनिवार (27 जून) को रांची की सड़कों पर गाड़ी लेकर निकलने वाले हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने शहर के ट्रैफिक रूट में बड़ा बदलाव किया है।

शनिवार दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक शहर की कई मुख्य सड़कों पर गाड़ियों के आने-जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से कहा है कि वे जाम में फंसने से बचने के लिए दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें।

​इस रास्ते पर बंद रहेगा ट्रैफिक

​प्रशासन के मुताबिक, मुहर्रम का मुख्य जुलूस अपने तय रास्ते से गुजरेगा। जुलूस विश्वनाथ चौक से शुरू होकर काली मंदिर, वुल हाउस और फतेहउल्लाह रोड होते हुए कर्बला चौक तक पहुंचेगा। जुलूस के दौरान इस रास्ते पर भारी भीड़ उमड़ेगी। इसी वजह से सुरक्षा के लिहाज से इस पूरे रूट पर आम लोगों की गाड़ियों के चलने पर पाबंदी रहेगी।

​अचानक भी बदले जा सकते हैं रूट

​ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार सिंह के अनुसार मुख्य रास्ते के अलावा शहर के अन्य इलाकों में भी जरूरत के हिसाब से रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं। सड़कों पर गाड़ियों के दबाव और भीड़ को देखकर पुलिस मौके पर ही फैसला लेगी। प्रशासन ने आम जनता को सलाह दी है कि वे परेशानी से बचने के लिए इस दौरान इन रास्तों पर जाने से बचें और अपनी यात्रा की प्लानिंग पहले से ही कर लें।

​सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सड़कों पर उतरी पुलिस

​मुहर्रम का त्योहार शांति और भाईचारे के साथ संपन्न हो, इसके लिए पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह चौकस है। शहर के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के लिए सीनियर अफसरों की देखरेख में गुरुवार को ‘फ्लैग मार्च’ निकाला गया।
मार्च अलबर्ट एक्का चौक (फिरायालाल), सुजाता चौक, इकरा मस्जिद, कर्बला चौक, चर्च रोड, लालपुर और हिंदपीढ़ी जैसे प्रमुख इलाकों से होकर गुजरा।

​अफवाहों से बचें और पुलिस का साथ दें

​इस फ्लैग मार्च में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी और एसडीओ समेत कई बड़े अधिकारी खुद बाइक पर सवार होकर शामिल हुए। उन्होंने लोअर बाजार, डोरंडा, डेली मार्केट और बरियातू जैसे इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या आसपास की किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। शहर में अमन-चैन बनाए रखें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों की मदद करें।

Read Also: Ranchi School Closed : मोहर्रम पर 27 जून को रांची जिले के सभी स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

Related Articles

Leave a Comment