Home » Jonha Falls : खुद गाड़ी चलाकर जोन्हा फॉल पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रकृति के बीच बिताए सुकून के पल, ग्रामीणों की भी सुनी समस्याएं

Jonha Falls : खुद गाड़ी चलाकर जोन्हा फॉल पहुंचे मुख्यमंत्री, प्रकृति के बीच बिताए सुकून के पल, ग्रामीणों की भी सुनी समस्याएं

Jonha Falls : मुख्यमंत्री ने कहा कि जोन्हा फॉल की निर्मल जलधारा, घने जंगल और पहाड़ों का शांत सौंदर्य यह एहसास कराता है कि झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है।

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार को रांची से कुछ ही दूरी पर स्थित जोन्हा फॉल का दौरा किया। इस दौरान वे खुद वाहन चलाकर वहां पहुंचे और प्रकृति की खूबसूरती का आनंद लिया। उन्होंने जोन्हा फॉल की हरी-भरी वादियों में समय बिताया, स्थानीय फलों का स्वाद चखा और आसपास के लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना, ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और निराकरण का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी व गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन भी थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जोन्हा फॉल की निर्मल जलधारा, घने जंगल और पहाड़ों का शांत सौंदर्य यह एहसास कराता है कि झारखंड प्रकृति का अनुपम उपहार है। उन्होंने कहा कि राज्य के हर क्षेत्र की प्राकृतिक छटा अलग पहचान रखती है और यही झारखंड की सबसे बड़ी ताकत है।

प्राकृतिक धरोहरों को स्वच्छ रखना सामूहिक जिम्मेदारी

उन्होंने लोगों से प्राकृतिक धरोहरों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने की अपील करते हुए कहा कि यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने देशभर के पर्यटकों को झारखंड आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि राज्य का हर कोना अपनी प्राकृतिक सुंदरता से उनका स्वागत करने के लिए तैयार है। उन्होंने अंत में सभी का जोहार” के साथ स्वागत किया।

Read also – Teacher Recruitment: सीएम हेमंत सोरेन 1042 सहायक आचार्यों को देंगे नियुक्ति पत्र, खेलगांव में होगा समारोह

Related Articles

Leave a Comment