Home » Jamshedpur Cyber Fraud: मानगो में साइबर ठगी गिरोह चार ठग गिरफ्तार, अब तक कर चुके हैं 30 लाख का फ्राड

Jamshedpur Cyber Fraud: मानगो में साइबर ठगी गिरोह चार ठग गिरफ्तार, अब तक कर चुके हैं 30 लाख का फ्राड

फर्जी APK भेजकर खाते से उड़ाते थे रुपये, ओडिशा के एक व्यक्ति से उड़ाए थे 99,017 रुपये

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Cyber Fraud
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-4 स्थित एक मकान में छापेमारी कर फर्जी एपीके फाइल के जरिए लोगों के बैंक खातों से रुपये उड़ाने वाले चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एनसीआरपी (एनसीआरपी) और प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस के अनुसार, ओडिशा निवासी भगीरथी मोहंती के साथ 99,017 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। जांच के दौरान ठगी में इस्तेमाल मोबाइल नंबर 7439821191 की लोकेशन मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर-4 में मिली। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर साइबर अपराध थाना की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर छापेमारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में देवघर निवासी संजय कुमार सिंह (39), जामताड़ा निवासी राहुल कुमार रवानी (33), देवघर निवासी सुनील कुमार झा (31) और सरायकेला-खरसावां निवासी राहुल कुमार ठाकुर (24) शामिल हैं। यह आरोपी जमशेदपुर के मानगो इलाके में किराए पर मकान लेकर रह रहे थे और यहीं से ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।

ऐसे करते थे साइबर ठगी

पूछताछ और जब्त मोबाइल फोन के व्हाट्सएप व अन्य डिजिटल डाटा की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी विशेष रूप से ओडिशा के बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक और एक्सिस बैंक के खाताधारकों को निशाना बनाते थे। वे बैंक खाता बंद होने का डर दिखाकर पीड़ितों को फोन करते और व्हाट्सएप पर फर्जी एपीके फाइल भेजते थे। जैसे ही पीड़ित उस फाइल को इंस्टॉल करता, आरोपी उसके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लेते और बैंक खाते की जानकारी का इस्तेमाल कर रकम निकाल लेते। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अब तक करीब 30 लाख रुपये की साइबर ठगी कर चुका है।

बरामद सामान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त 9 मोबाइल फोन, पंजाब नेशनल बैंक का एक एटीएम कार्ड तथा 7 मोबाइल सिम कार्ड बरामद किए हैं।

पहले से दर्ज है मामला

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार रवानी के खिलाफ जामताड़ा साइबर अपराध थाना में वर्ष 2024 का एक साइबर अपराध का मामला पहले से दर्ज है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व साइबर अपराध थाना प्रभारी निवास कुमार ने किया। टीम में पु.नि. कुणाल, आरक्षी निर्मल कुमार महतो, विष्णु चरण महतो, किरुम कोंगाडी तथा मानगो थाना की गश्ती टीम शामिल रही। मामले के अनुसंधानकर्ता पु.नि. अमित अभिषेक हैं।

Read Also: Jamshedpur DD bar Case : DD बार के सामने पुलिस की गाड़ी से खींचकर दो युवकों पर जानलेवा हमला करने के मामले में भाजपा नेता नीरज सिंह समेत 10 लोगों पर FIR

Related Articles

Leave a Comment