Home » Jamshedpur DD Bar Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के बाद बिष्टुपुर का डबल डाउन पब एंड बार सील, जिला प्रशासन ने की सीलिंग की कार्रवाई

Jamshedpur DD Bar Murder Case: हिमांशु हत्याकांड के बाद बिष्टुपुर का डबल डाउन पब एंड बार सील, जिला प्रशासन ने की सीलिंग की कार्रवाई

परिजनों ने उठाई हत्यारोपियों के एनकाउंटर की मांग

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur dd pub and bar murder case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टुपुर का डबल डाउन पब एंड बार। इस पर सरकारी कर्मियों की मेहरबानी रहती थी। पूरी सुरक्षा के बीच यह बार चला करता था। लेकिन, शनिवार को पुलिस के सामने हुए हिमांशु हत्याकांड के बाद जनता का आक्रोश ऐसा भड़का कि अब इस बार पर प्रशासन की निगाहें टेढ़ी हो गई हैं। जिला प्रशासन ने मंगलवार को डबल डाउन पब एंड बार को सील कर दिया है।

आला अधिकारियों के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। बताया जा रहा है कि हिमांशु हत्याकांड की गूंज पूरे झारखंड में सुनाई दे रही है। हत्याकांड के बाद जिस तरह जनता ने प्रदर्शन किया और पुलिस के बारे में नारेबाजी की उससे डीजीपी भी नाराज हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो डीजीपी ने फोन कर इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। ताकि, जनता के गुस्से को शांत किया जा सके। इसी कड़ी में एसएसपी ने थाना प्रभारी आलोक दुबे और तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। बार को सील कर दिया गया है।

अब पुलिस फरार हत्यारोपियों की तलाश में जुट गई है। कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई है। पुलिस पर बड़ा दबाव है कि वह हत्यारोपियों को गिरफ्तार करे। हिमांशु के परिजन हत्यारोपियों का एनकाउंटर करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने यह मांग सिटी एसपी के सामने उठाई। अपनी मांग को मजबूती देने के लिए परिजनों का कहना है कि यूपी में पुलिस एनकाउंटर कर रही है तो जमशेदपुर में ऐसा क्यों नहीं हो सकता।

Read also Jamshedpur News: डबल डाउन बार हत्याकांड में नप गए बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे, लापरवाही के चलते बढ़ रहा था अपराध

Related Articles

Leave a Comment