Home » Jharkhand : झारखंड पारा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 15 जुलाई को अंतिम तिथि

Jharkhand : झारखंड पारा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 15 जुलाई को अंतिम तिथि

Jharkhand : योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। वहीं आवेदकों को अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए 16 और 17 जुलाई 2026 को मौका दिया जाएगा।

by Birendra Ojha
B.Ed counselling 2025 first round vacant seats, students waiting for second round dates, education admission update
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा परिषद (JCECEB) ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए पारा-मेडिकल प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा के लिए मंगलवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई। इसके तहत राज्य के सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में विभिन्न डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होगी।

योग्य उम्मीदवार 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। वहीं आवेदकों को अपने फॉर्म में सुधार करने के लिए 16 और 17 जुलाई 2026 को मौका दिया जाएगा। प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 02 अगस्त 2026 (रविवार) को रांची स्थित विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन (ओएमआर) मोड में किया जाएगा। इंटरमीडिएट स्तरीय परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और मैट्रिक स्तरीय परीक्षा दोपहर 02.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

पाठ्यक्रम एवं योग्यता

इंटरमीडिएट स्तरीय पाठ्यक्रम: इसके अंतर्गत 3 महीने की इंटर्नशिप सहित 2 वर्ष का फार्मेसी डिप्लोमा और 2 वर्षीय पारा-मेडिकल डिप्लोमा (जैसे डीएमएलटी, ओटी असिस्टेंट, एक्स-रे, ईसीजी आदि) शामिल हैं। इसके लिए विज्ञान संकाय (पीसीएम/पीसीबी) से 10+2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। फार्मेसी के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी आवश्यक है।

मैट्रिक स्तरीय पाठ्यक्रम : इसके तहत ड्रेसर, मेडिकल लैब अटेंडेंट और रेडियोग्राफर अटेंडेंट में 1 वर्षीय सर्टिफिकेट कोर्स शामिल है, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस, और पिछड़ा वर्ग (बीसी-I/बीसी-II) के आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क 900 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और सभी श्रेणियों की महिला आवेदकों के लिए यह शुल्क 450 रुपये है। दिव्यांग अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क से पूर्णतः छूट दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://jceceb.jharkhand.gov.in/ पर जा सकते हैं।

Read Also: बड़ाजामदा में छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर आयोजित, खदान श्रमिकों के 30 बच्चों को किया गया चिह्नित

Related Articles

Leave a Comment