Home » Jamshedpur : आईपीएस एहतेशाम वकारिब जमशेदपुर SSP बने, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला एसपी की कमान

Jamshedpur : आईपीएस एहतेशाम वकारिब जमशेदपुर SSP बने, मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला एसपी की कमान

Jamshedpur : मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री के आदेश पर जमशेदपुर के एसएसपी पीयुष पांडेय और सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था।

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : राज्य सरकार ने जमशेदपुर एवं सरायकेला की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रिक्त हुए SSP और SP के पद पर नियुक्ति कर दी है। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नियुक्त किया गया है। वे अब तक अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर कार्यरत थे। उन्हें अगले आदेश तक जमशेदपुर के एसएसपी के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं, वर्ष 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाया गया है। स्वर्गियारी इससे पहले झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप)-3 के कमांडेंट के पद पर तैनात थे। स्थानांतरण के बाद उन्हें अगले आदेश तक सरायकेला-खरसावां के एसपी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के साथ ही दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना प्रभावी हो गई है।

मंगलवार देर रात मुख्यमंत्री के आदेश पर जमशेदपुर के एसएसपी पीयुष पांडेय और सरायकेला की एसपी निधि द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया था। उन्हें पुलिस मुख्यालय में योगदान का आदेश दिया गया था। दोनों पति-पत्नी हैं।

Read Also: 

Related Articles

Leave a Comment