
पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी बिनोद यादव ने गुरुवार की शाम महिला थाना हुसैनाबाद में लिखित आवेदन देकर गांव के कुछ लोगों पर डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आवेदन के अनुसार, घटना 8 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे की है। बिनोद यादव अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी गांव के कुछ लोग पहुंचे और डायन-बिसाही का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि परिवार की एक महिला सदस्य के साथ भी मारपीट की गई, जिससे परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों का इलाज हुसैनाबाद स्थित अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। इसके बाद पीड़ित ने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Read Also- Jhinkpani CHC : झींकपानी स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के बदले पैसे मांगने पर बवाल, जांच शुरू

