Home » Jamshedpur News: सीतारामडेरा में मां-बेटे समेत तीन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

Jamshedpur News: सीतारामडेरा में मां-बेटे समेत तीन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 38 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार

एक विधि विरुद्ध निरुद्ध बालक भी पकड़ा गया

by Mujtaba Haider Rizvi
Sitaramdera Brown Sugar Raid Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला, उसके बेटे को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। एक विधि विरुद्ध निरुद्ध बालक भी पकड़ा गया है।

आरोपियों के कब्जे से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर, 4.32 ग्राम मादक पदार्थ और 4,820 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 12 जुलाई 2026 की शाम करीब पांच बजे सूचना मिली थी कि ह्यूम पाइप स्थित इन्द्रानगर में रहने वाली भारती कैबों अपने दोनों बेटों के साथ घर से ही ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-प्रथम) के पर्यवेक्षण में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए ह्यूम पाइप, इन्द्रानगर स्थित घर से भारती कैबों (40), उसके पुत्र विशाल कैबों (22) तथा एक विधि विरुद्ध निरुद्ध बालक को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने 38 पुड़िया ब्राउन शुगर, कुल 4.32 ग्राम मादक पदार्थ और 4,820 रुपये नकद जब्त किए।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार महिला भारती कैबों एक पेशेवर ड्रग्स पेडलर है और वह लंबे समय से अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री में संलिप्त रही है। उसके खिलाफ सीतारामडेरा, जुगसलाई और सोनारी थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से कई मामले दर्ज हैं। वहीं उसके पुत्र विशाल कैबों के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आनंद कुमार मिश्रा के अलावा नगर निगम मानगो के कनीय अभियंता उमाशंकर, पुलिस अवर निरीक्षक सूरज प्रसाद, अक्षय कुमार, चांदनी कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक जयदेव कुमार दास, हवलदार संजय तिर्की तथा आरक्षी भीष्म नारायण यादव शामिल रहे।

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Read Also: Jamshedpur News : राहुल बच्चा हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाना

Related Articles

Leave a Comment