Home » Jamshedpur News : राहुल बच्चा हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाना

Jamshedpur News : राहुल बच्चा हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिए लगातार बदल रहा था ठिकाना

by Mujtaba Haider Rizvi
Rahul Bacha Murder Case Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा हत्याकांड में मानगो थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले के प्राथमिकी अभियुक्त विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव उर्फ बल्लू (24) को पुलिस ने बिरसानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहा था। पूछताछ के दौरान उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

गौरतलब है कि 8 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे गुरुद्वारा रोड स्थित मजार के पास राहुल सिंह उर्फ राहुल बच्चा पर डंडे, पत्थर और लकड़ी से हमला करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद मृतक के भाई के बयान पर मानगो थाना में कांड संख्या-145/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) की निगरानी में सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में इससे पहले साहेब सिंह उर्फ सब्बे, सौरभ दत्ता उर्फ बंगाली, अफताब अली बाबा तथा अमरजीत प्रसाद उर्फ पाण्डेय को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। अब विक्की सिंह की गिरफ्तारी के बाद जांच को और मजबूती मिली है।

पुलिस के अनुसार, विक्की सिंह के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2022 में सिदगोड़ा थाना में चोरी से जुड़े मामले, वर्ष 2023 में ओल्डीह/मानगो थाना में हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं तथा वर्ष 2025 में भी हत्या से जुड़े मामले में उसके खिलाफ केस दर्ज है।

हालांकि, पुलिस ने इस गिरफ्तारी के दौरान किसी भी प्रकार के हथियार या अन्य सामान की बरामदगी नहीं होने की जानकारी दी है। छापेमारी अभियान का नेतृत्व सहायक पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय-1) ऋषभ त्रिवेदी ने किया। टीम में मानगो थाना प्रभारी निरीक्षक नित्यानंद प्रसाद, पुलिस पदाधिकारी रविशंकर कुमार, महेंद्र कुमार, दिलीप कुमार दास सहित मानगो थाना एवं एएसपी कार्यालय के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Read Also: Jamshepur news : परसुडीह क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर भाजपा का आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

Related Articles

Leave a Comment